लाइव न्यूज़ :

JNU Protest: शशिभूषण समद के चाचा हैं BJP नेता, कहा-मेरा बेटा देशद्रोही कैसे हो गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 12:45 IST

18 नवंबर को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने जेएनयू के छात्रों को बुरी तरह पीटा है।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयूएसयू पार्षद शशिभूषण समद ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने स्ट्रीट लाइट बुझाकर उन्हेंं बुरी तरह मारा-पीटा। दिल्ली पुलिस के बर्बरता के शिकार शशिभूषण ‘समद’ के चाचा बीजेपी नेता है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में दिल्ली पुलिस के बर्बरता के शिकार शशिभूषण ‘समद’ के चाचा बीजेपी नेता है। समद के चाचा अनिल पांडेय संतकबीरनगर के भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपना दर्द फेसबुक के जरिए बयां किया है।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा, "जेएनयू के छात्रों द्वारा कल के आंदोलन में मेरा बेटा शशि भूषण पांडेय भी पुलिस के तांडव का शिकार हुआ उसे गम्भीर अवस्था में एम्स में भर्ती किया गया मै अनिल पांडेय संत कबीर नगर जिले का भाजपा किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष हूं मेरा परिवार जन संघ के समय से साथ है जो लोग कहते है की जेएनयू वाले देश द्रोही है वह हमे बताए कि मेरा परिवार क्या है? आज हमारे बेटे को चोट लगी है इसका जिम्मेदार कौन है जेएनयू में गरीब परिवार के मेधावी छात्र अध्ययन करते है देशद्रोही नहीं सब हमारे और आपके परिवार के है आप लोग दुआ करे कि हमारा बेटा जल्दी स्वस्थ हो।"

18 नवंबर को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा है। जेएनयूएसयू पार्षद शशिभूषण समद ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने स्ट्रीट लाइट बुझाकर उन्हेंं बुरी तरह मारा-पीटा। साथ ही उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि अंधा है तो प्रोटेस्ट में क्यों आया।

 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली पुलिसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब