लाइव न्यूज़ :

सेक्सुअल हैरेसमेंट मामला: हाई कोर्ट ने जेएनयू को दिया आदेश, छात्रा की मांग पर करें विचार, 8 हफ्ते में जारी करें आदेश

By भाषा | Updated: June 4, 2018 18:55 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से विदेशी भाषा में एमए कर रही छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला दिया।

Open in App

नयी दिल्ली , चार जून (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि वह यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा के उस अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे जिसमें उसने अपने अधूरे स्नातकोत्तर पाठ्यकम को पूरा करने के लिए अनुमति मांगी है। 

छात्रा का संस्थान के ही एक छात्र ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था और इस सदमे के कारण वह अपना पाठ्यकम पूरा नहीं कर पायी थी। 

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने जेएनयू प्रशासन से कहा कि वह छात्रा के आवेदन को ज्ञापन मान कर विचार करे और यह ध्यान में रखे कि छात्रा किस परिस्थिति में अपनी पढाई बीच में ही छोड़ने के लिए बाध्य हुयी थी। 

विश्वविद्यालय की ओर से पेश अधिवक्ता हर्ष आहूजा ने अदालत को आश्वासन दिया कि जुलाई में होने वाली एकेडमिक कॉंसिल की अगली बैठक में छात्रा के आवेदन को ज्ञापन मान कर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रा के अनुरोध पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। 

विश्वविद्यालय द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद अदालत ने संस्थान को आठ सप्ताह के अंदर आदेश जारी करने तथा छात्रा के आवेदन का निस्तारण का निर्देश दिया। 

विश्वविद्यालय ने छात्रा को एक विदेशी भाषा में एमए का पाठ्यक्रम पूरा करने की इजाजत नहीं दी थी और उसका कहना था कि पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए निर्धारित समयसीमा समाप्त हो चुकी है। इसके बाद छात्रा ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह