लाइव न्यूज़ :

JNU Protest में दोस्त को बचाने के लिए युवती ने चबा लिया IPS अधिकारी का अंगूठा

By भाषा | Updated: January 10, 2020 09:04 IST

2011 बैच के अधिकारी इंगित प्रताप सिंह प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेले जाने के दौरान एक प्रदर्शनकारी युवती द्वारा उनका अंगूठा काट लिए जाने के कारण घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक दोस्त को बचाने के लिए युवती ने आईपीएस अधिकारी को दांत चबा लिया।छात्र राष्ट्रपति भवन की तरफ मार्च कर रहे थे जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे जेएनयू प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेलने के दौरान गुरूवार को एक महिला प्रदर्शनकारी ने एक आईपीएस अधिकारी के अंगूठे पर काट लिया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने छात्रों का राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने का आह्वान किया था। उसी के बाद प्रदर्शनकारी वहां एकत्र हुए जो विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को पद से हटाने की मांग करने के लिए राष्ट्रपति भवन जाना चाहते थे।

2011 बैच के अधिकारी इंगित प्रताप सिंह प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेले जाने के दौरान एक प्रदर्शनकारी युवती द्वारा उनका अंगूठा काट लिए जाने के कारण घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार, सिंह एक पुरूष प्रदर्शनकारी को खींचने की कोशिश कर रहे थे, तभी युवती ने अपने मित्र को बचाने की कोशिश में अधिकारी के अंगूठे पर काट लिया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि जेएनयू छात्र नेताओं ने अपने साथी प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने के लिये ''उकसाया'' जिससे तनाव बढ़ गया। पुलिस ने कहा कि उसने राजेन्द्र प्रसाद रोड पर सामान्य यातायात को भी रोक दिया। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा कि जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों के एक समूह ने मंडी हाउस से राजेन्द्र प्रसाद रोड के रास्ते शास्त्री भवन स्थित मानव संसाधन विकास मंत्रालय तक मार्च किया।

शिक्षकों समेत नौ लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मिलने चला गया। मित्तल ने कहा, ''जब तक वे बैठक में रहे तब तक प्रदर्शनकारी शांत रहे। हालांकि, जब बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल बाहर आया तो एक छात्र नेता ने प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने के लिये उकसाया। उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया।'' उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस दौरान 11 लोगों हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब