लाइव न्यूज़ :

JNU झड़प: एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण ने जेएनयू हिंसा की निंदा की, घायल छात्रों को देखने एम्स पहुंची प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: January 6, 2020 00:58 IST

एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेएनयू हिंसा पर कहा, ''मैं सभी छात्रों से विश्वविद्यालय की गरिमा और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने ट्वीट किया, “जेएनयू में जो हुआ उसकी तस्वीरें देखीं। हिंसा की स्पष्ट तौर पर निंदा करते हैं। यह विश्वविद्यालय की संस्कृति एवं परंपरा के पूरी तरह खिलाफ है।”सीतारमण ने कहा कि सरकार चाहती है कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए सुरक्षित स्थान रहें।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में रविवार की शाम हुई हिंसा की निंदा की। दोनों ही मंत्री जेएनयू के पूर्व छात्र हैं। सीतारमण ने कहा कि सरकार चाहती है कि विश्वविद्यालय छात्रों के लिए सुरक्षित स्थान रहें।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “जेएनयू में जो हुआ उसकी तस्वीरें देखीं। हिंसा की स्पष्ट तौर पर निंदा करते हैं। यह विश्वविद्यालय की संस्कृति एवं परंपरा के पूरी तरह खिलाफ है।”

सीतारमण ने ट्वीट किया, “जेएनयू से बहुत ही खौफनाक तस्वीरें सामने आईं हैं - वह जगह जिसे मैं जानती हूं और ऐसी जगह के तौर पर याद करती हूं जिसे निर्भीक चर्चाओं एवं विचारों के लिए याद किया जाता था, लेकिन हिंसा कभी नहीं। मैं आज हुई हिंसा की स्पष्ट तौर पर निंदा करती हूं। यह सरकार, पिछले कुछ हफ्तों में जो कुछ कहा गया उसके बावजूद, चाहती है कि विश्वविद्यालय सभी छात्रों के लिए सुरक्षित रहें।”

वाम नियंत्रित जेएनयू छात्र संघ और एबीवीपी ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया जो करीब दो घंटे तक जारी रही। जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष के सिर पर चोट आई है। 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा, ''मुखौटा लगाए हुए कुछ लोगों का समूह जेएनयू में घुस गया और उन्होंने वहां पथराव किया, छात्रों पर हमला किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।'' मंत्रालय ने आगे कहा, ''हिंसा के कृत्यों और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जेएनयू की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद निंदनीय।''

इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एम्स पहुंचीं, जेएनयू के घायल छात्रों से मुलाकात की।

एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जेएनयू हिंसा पर कहा, ''मैं सभी छात्रों से विश्वविद्यालय की गरिमा और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।''

जेएनयू हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की वकील इंदिरा जयसिंह ने प्रधान न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे से गुहार लगाई है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस को निर्देश दें। इंदिया जयसिंह ने ट्वीट में लिखा, '' ''भारत के प्रधान न्यायाधीश कृपया जेएनयू के भीतर हुई हिंसा को लेकर स्वत: संज्ञान लें और पुलिस आयुक्त को समन जारी करें और पुलिस को निर्देश दें कि वह लोहे की सलाखें लिए नकाबपोश गुंडों को गिरफ्तार करे और छात्रों-अध्यापकों और स्टाफ की जिंदगी और स्वतंत्रता की रक्षा करे।''

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग