लाइव न्यूज़ :

झामुमो नेता ने देवी दुर्गा की आपत्तिजनक तस्‍वीर फेसबुक पर की पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 20:13 IST

लोग झामुमो नेता पर सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ-साथ हिन्दू समाज से बहिष्कृत करने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया. 

Open in App

झारखंड मुक्ति मोर्चा के चाईबासा जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो द्वारा हिंदू देवी मां दुर्गा की आपत्तिजनक तस्‍वीर सोशल मीडिया फेसबुक पर पोस्ट करने का मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है. इसके साथ ही उन्‍होंने विवादित टिप्‍पणी भी की है. इसको लेकर चक्रधरपुर के स्‍थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है. उत्‍तेजित लोगों ने रात में चक्रधरपुर थाना का घेराव किया और भुवनेश्वर महतो के खिलाफ नारेबाजी की. ऐसे में लोगों के बढ़ते आक्रोश को देख पुलिस ने भुनेश्वर महतो को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है. 

वहीं, लोगों ने भुवनेश्वर महतो पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें हिंदू समाज से बहिष्कृत करने की मांग की है. आक्रोशित लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्‍कत करनी पडी. झामुमो नेता के पोस्ट से चक्रधरपुर में हंगामा मच गया है. हिन्दूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने थाना पहुंचकर आरोपी नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. लोगों ने गुरुवार रात साढ़े 9 बजे चक्रधरपुर थाने का घेराव किया और महतो के खिलाफ नारेबाजी की. लोग झामुमो नेता पर सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ-साथ हिन्दू समाज से बहिष्कृत करने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया. 

वहीं, एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि झामोमो नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. चक्रधरपुर में बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. जेल जाने से पहले भुवनेश्वर महतो ने कहा कि उनसे गलती से यह पोस्ट सोशल मीडिया में फारवर्ड हो गया. उनकी मंशा ऐसी नहीं थी. इधर इस प्रकरण से झामुमो के अन्य नेता खुद को दूर रखा है.

हालांकि विरोधी दल सियासी लाभ लेने में जुट गये हैं. इसबीच आक्रोशित लोगों ने सभी हिंदूवादी संगठन और शहर के सभी दुर्गा पूजा समिति को इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया है. इस प्रकरण में बुरे फंसे भुवनेश्वर महतो के बचाव में झामुमो सामने नहीं आ रहा है. झामुमो ने चुप्पी साध ली है तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों ने इसे राजनितिक रंग देना शुरू कर दिया है. भाजपा का कहना है की आनेवाले विधानसभा को लेकर झामुमो ने यह ओछी हरकत की है.

टॅग्स :झारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चारांचीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष