लाइव न्यूज़ :

JK: मूंछ की लड़ाई बन गया है सरोर टोल प्लाजा, एक सप्ताह में दूसरी बार हड़ताल और चक्का जाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 1, 2023 16:08 IST

सप्ताह में दूसरी बार हुई हड़ताल का मकसद इस टोल प्लाजा को हटवाना है जिसके प्रति नेशनल हाईवे अथारिटी आफा इंडिया की विशेषज्ञों की टीम स्पष्ट इंकार कर चुकी है कि यह टोल प्लाजा नहीं हटेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयह टोल प्लाजा पहले ही दिन से विवाद का कारण बना हुआ हैछह दिनों के भीतर दूसरी बार जम्मू संभाग में इसे हटाने के लिए आज चक्का जाम रहा हैपिछले शनिवार को इसके खिलाफ पूरे संभाग में पूर्ण हड़ताल रही थी

जम्मू: जम्मू संभाग के सांबा जिले में स्थित सरोर टोल प्लाजा अब मूंछ की लड़ाई बन चुका है। छह दिनों के भीतर दूसरी बार जम्मू संभाग में इसे हटाने के लिए आज चक्का जाम रहा है। पिछले शनिवार को इसके खिलाफ पूरे संभाग में पूर्ण हड़ताल रही थी। 

यह टोल प्लाजा पहले ही दिन से विवाद का कारण इसलिए बना हुआ है क्योंकि यह निर्धारित जगह से कई किमी दूर बनाया गया तो पिछले साल केंद्रीय मंत्री श्री नीतिन गडकरी द्वारा 60 किमी के भीतर दो टोल प्लाजा नहीं चलेंगें की घोषणा के उपरांत इसको लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया और अब जबकि दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा राजमार्ग के कार्य के कारण और दयालाचक के पास तरनाह नाले पर राजमार्ग के पुल के ढहने के बाद तो यह राजनीतिक दलों का मुख्य मुद्दा बन गया है।

सिवाय भाजपा के सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक दल इस मुद्दे को भुनाने में जुटे हैं। भाजपा नेताओं की किरकिरी इस मामले को लेकर कई बार हो चुकी है और पिछले सप्ताह उसे सांबा के लोगों के गुस्से का सामना इसलिए करना पड़ा था क्योंकि पहले ही सांबा के पंजीकृत वाहनों को मिली टोल माफी भाजपा नेताओें के कारण खत्म हो गई।

आज लखनपुर से लेकर उड़ी तक सभी कर्मिशयल वाहन सड़कों पर नहीं निकले थे। इनमें स्थानीय थ्री व्हीलर और मेटाडोरों ने भी अपना सहयोग दियातो स्कूल कालेजों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी थी।

सप्ताह में दूसरी बार हुई हड़ताल का मकसद इस टोल प्लाजा को हटवाना है जिसके प्रति नेशनल हाईवे अथारिटी आफा इंडिया की विशेषज्ञों की टीम स्पष्ट इंकार कर चुकी है कि यह टोल प्लाजा नहीं हटेगा। ऐसे में भाजपा को डर है कि यह टोल प्लाजा उनके वोटों को लील जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuBJPSrinagar
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप