लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब में महिला और उसके दो बच्चों को मुक्त कराया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 23:31 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक महिला और उसके दो बच्चों को पंजाब में एक घर से मुक्त कराया। इन्हें यहां कथित तौर पर बंद करके रखा गया था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के साम्बा जिले के निवासी सम्मी को अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बख्शी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में एक शिकायत मिली थी कि जम्मू के न्यू प्लॉट इलाके की रहनेवाली रेखा बालगोत्र और उसके बच्चों को सम्मी पंजाब के पठानकोट के कंपनी बाग़ टक्की मोहल्ला में गैरकानूनी तरीके से रखे हुए है। प्रवक्ता ने बताया कि एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने महिला और उसके दो बच्चों को पंजाब पुलिस की मदद से आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

क्राइम अलर्टPunjab: मोहाली में कबड्डी प्लेयर की हत्या, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोलीबारी; चौंकाने वाला वीडियो वायरल

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

क्राइम अलर्टPunjab: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 4 गिरफ्तार; 7 पिस्तौल बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण