लाइव न्यूज़ :

कनाडा और अमेरीकी टूरिस्ट के कश्मीर आने पर लगाए गए प्रतिबंध से चिंतित है पर्यटन से जुड़े लोग, सता रही है उन्हें यह चिंता

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 10, 2022 16:18 IST

कश्मीरी पर्यटन से जुड़े लोगों की माने तो वे कनाडा और अमेरीका के पर्यटकों को कश्मीर में नहीं आने से काफी परेशान है। उनका मानना है कि इससे उनको काफी नुकसान हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा और अमेरीका के पर्यटकों को कश्मीर जाने से रोका गया है। ये रोक कनाडा और अमेरीकी सरकार ने लगाई है जिससे कश्मीरी पर्यटन से जुड़े लोग काफी चिंतित है। उनका कहना है कि उनकी असली कमाई विदेशी पर्यटक से ही होती थी।

जम्मू: इस साल चाहे रिकार्ड तोड़ 20.5 लाख देसी पर्यटकों ने कश्मीर का दौरा किया था पर कश्मीरियों को सबसे ज्यादा खुशी विदेशी पर्यटकों के आने से हुई थी। चाहे विदेशी पर्यटकों की संख्या मुट्ठी भर ही थी। लेकिन अब कनाडा और अमेरीका द्वारा अपने नागरिकों पर जम्मू कश्मीर जाने पर लगाई गई पाबंदियों ने पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें फैला दी हैं।

इस साल कश्मीर में केवल 6200 ही विदेशी पर्यटन आए

आपको बता दें कि इस साल कोई ज्यादा विदेशी पर्यटक कश्मीर नहीं आए थे। इनकी संख्या मात्र 6200 ही थी। यह आंकड़ा ऊंट के मुंह में जीरे के समान ही थी जो जनवरी से जुलाई तक का ही है। 

ऐसे में देसी पर्यटकों की संख्या के आगे विदेशी पर्यटक भारी इसलिए पड़ते थे क्योंकि जहां देसी पर्यटक 3 से 5 दिनों तक ही कश्मीर में रूकते थे तो विदेशी पर्यटक कम से कम दो सप्ताह और कभी कभी तीन महीने तक का कार्यक्रम बना कर आते थे और कश्मीर की खूबसूरत वादियों का नजारा लेते थे।

देसी के मुकाबले विदेशी पर्यटक ज्यादा करते थे कश्मीर में खर्चा

यही नहीं खर्च के मामले में भी विदेशी पर्यटक सबसे आगे माने जाते हैं। एक हाउसबोट चलाने वाले रियाज अहमद कहा कहना है कि देसी पर्यटकों का बजट कुछ भी नहीं होता है पर विदेशी पर्यटक जन्नत का नजारा लुटने के लिए लूटाने को भी तैयार रहते हैं।

यही कारण है कि कश्मीर में जब से आतंकवाद फैला है तबसे लेकर अब तक तत्कालीन सरकारों का जोर ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षित करना होता है। ऐसा इसलिए रहा था ताकि वे कश्मीर की अर्थव्यवस्था को ढर्रे पर लाने में योगदान दे सकें।

कनाडा और अमेरीका के पर्यटक नहीं आने से बढ़ी चिंता

यह बात अलग है कि इस साल जनवरी में यहां मात्र 260 विदेशी पर्यटकों ने कश्मीर का रूख किया था वह संख्या जुलाई के अंत तक आते आते 1793 पहुंच गई थी। जिसके साल के अंत तक 5 हजार से अधिक पहुंचने की उम्मीद तो थी पर अब कनाडा और अमेरीका जैसे देशों द्वारा अपने नागरिकों के कश्मीर की ओर जाने से आगाह किए जाने के उपरांत यह चिंता का कारण बन गया है। 

यह भी एक सच है कि अभी भी कुछ अन्य देशों द्वारा अपने नागकिों की कश्मीर यात्रा प्रतिबिंधित है। इस प्रतिबंध को इतने सालों से हटवा पाने में भारत सरकार कामयाब नहीं हो पाई है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतकनाडाUSAपर्यटनआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन