लाइव न्यूज़ :

नौशहरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, आतंकी ढेर, दूसरा भागा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 10, 2026 18:39 IST

इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दोपहर करीब 3 बजे लाइन आफ कंट्रोल पर नौशहरा के झंगड़ इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट का पता चला।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि अलर्ट सैनिकों ने जवाब दिया और घुसपैठियों को घेर लिया।लाइन आफ कंट्रोल पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोक दिया गया।दूसरे आतंकी का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जम्मूः सेना ने एलओसी ओर राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरा जख्मी हालत में उस पर भागने में कामयाब रहा। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में लाइन आफ कंट्रोल पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी, जिसमें एक आतंकी मारा गया। सेना की व्हाइट नाइट कोर के मुताबिक, इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दोपहर करीब 3 बजे लाइन आफ कंट्रोल पर नौशहरा के झंगड़ इलाके में दो संदिग्ध आतंकियों की मूवमेंट का पता चला।

अधिकारियों ने कहा कि अलर्ट सैनिकों ने जवाब दिया और घुसपैठियों को घेर लिया, जिससे घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया गया। सेना ने कहा कि फायरिंग के दौरान, एक आतंकी मारा गया जबकि दूसरा उस पार भागने में कामयाब रहा, जिससे लाइन आफ कंट्रोल पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोक दिया गया।

हालांकि सुरक्षाबलों ने दूसरे आतंकी का पता लगाने के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, जिसके पास के जंगली इलाके में छिपे होने का शक है। अधिकारियों ने कहा कि इलाके पर कब् बनाए रखने के लिए सेक्टर में जमीनी और हवाई निगरानी तेज करते हुए और सैनिक तैनात किए गए हैं। सेना ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी और कोशिश को रोकने के लिए एलओसी पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो