लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने मकबूल शेरवानी को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 21:55 IST

Open in App

श्रीनगर, सात नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को मकबूल शेरवानी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका अदम्य साहस और देश की एकता तथा अखंडता बनाए रखने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

मकबूल शेरवानी वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 1947 में पाकिस्तान समर्थित कबाइलियों के बारामूला जिले में घुसपैठ को कुछ देर टालने में मदद की थी।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘महान शहीद मकबूल शेरवानी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। सच्चे देश भक्त जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ से बचाने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके अदम्य साहस और मातृभूमि की एकता तथा अखंडता बनाए रखने में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।’’

बारामूला के रहने वाले शेरवानी से जब पाकिस्तानी घुसपैठियों ने श्रीनगर हवाई अड्डे का रास्ता पूछा तो उन्होंने गलत रास्ता बताया। इस कारण हवाई अड्डा पहुंचने में उन्हें देरी हुई और भारतीय सेना ने हवाई अड्डा पहुंचकर उसे सुरक्षित कर लिया। बाद में गुस्से से भरे घुसपैठियों ने शेरवानी की हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो