लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः राज्यपाल मलिक ने कहा, घाटी में प्रदर्शनों के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 17:45 IST

मलिक ने कहा कि हर कश्मीरी जीवन हमारे लिए मूल्यवान है, हम एक भी जीवन का नुकसान नहीं करते हैं। कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है, केवल कुछ हिंसक घायल हुए हैं, वे भी कमर की चोटों से नीचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने जम्मू कश्मीर से संबंधित मुद्दों को देखने के लिए जीओएम का गठन किया।मंत्री समूह दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में उठाए जाने वाले विभिन्न विकास, आर्थिक और सामाजिक कदमों के बारे में सुझाव देगा।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि हर कश्मीरी जीवन हमारे लिए मूल्यवान है, हम एक भी जीवन का नुकसान नहीं करते हैं। कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है, केवल कुछ हिंसक घायल हुए हैं, वे भी कमर की चोटों से नीचे हैं।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा ने कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद कड़े प्रतिबंध आम नागरिकों की जान बचाने के लिए लगाए गए। राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट आसान हथियार, कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी। 

राज्यपाल ने स्वीकार किया कि घाटी में प्रदर्शनों के दौरान पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, कहा-लोगों को चोट न पहुंचे, इसके लिए अत्यंत सावधानी बरती गई। राज्यपाल ने कहा कि जम्मू और कश्मीर के लोगों की पहचान और संस्कृति को सुरक्षित रखा जाएगा। 

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि अगले तीन महीनों में 50 हजार नौकरियां उपलब्ध होंगी। केंद्र जम्मू कश्मीर पर जल्द कोई ‘बड़ी’ घोषणा करेगा। राजनीतिक नेताओं की हिरासत पर दुखी न हों, यह उनके राजनीतिक करियर में मदद करेगी।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद राज्य में जनहानि रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहेगी।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा गत पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद मलिक ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट एक आसान हथियार है तथा कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी।

उन्होंने स्वीकार किया कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पेलेट गन का इस्तेमाल किया। लोगों को चोट न पहुंचे, इसके लिए अत्यंत सावधानी बरती गई। राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि अगले तीन महीनों में राज्य में 50 हजार नौकरियां उपलब्ध होंगी।

जम्मू कश्मीर में यह सबसे बड़ा भर्ती अभियान होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र जम्मू कश्मीर पर जल्द ही कोई ‘बड़ी’ घोषणा करेगा। मलिक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजनीतिक नेताओं की हिरासत को लेकर दुखी न हों, यह उनके राजनीतिक करियर में मदद करेगी।’’

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि हम आज जम्मू-कश्मीर प्रशासन में 50,000 नौकरियों की घोषणा करते हैं, हम युवाओं से अपील करेंगे कि वे पूरे जोश के साथ शामिल हों, आने वाले 2-3 महीनों में हम इन पदों को भर देंगे।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव