लाइव न्यूज़ :

पीओके को लेकर बयान दे रहे नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों को सत्यपाल मलिक ने दी नसीहत, यह भी बताया कि कैसे भारत में आएगा सीमा पार का हिस्सा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 18, 2019 19:06 IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बयानबाजी कर रहे नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों पर निशाना साधते हुए उन्हें नसीहत दी है। सत्यपाल मलिक ने यह भी बताया कि कैसे पीओके को भारत का हिस्सा बनाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पीओके को लेकर बयानबाजी कर रहे नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों को आड़े हाथों लिया है।सत्यपाल मलिन ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह भी बताया कि कैसे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने नरेंद्र मोदी सरकार के उन मंत्रियों को आड़े हाथों लिया जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बयानबाजी में मशगूल हैं। एक कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, ''देख रहा हूं कि दस पंद्रह दिन से हमारे बहुत सारे मंत्रिगढ़ जिनको कई बार मौका नहीं मिलता है अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर बोलने के लिए वो बड़ा.. पीओके पर हमला.. चढ़ाई किए हुए हैं। पीओके ले लेंगे.. पीओके पर कब्जा कर लेंगे.. नेक्स्ट टारगेट पीओके हैं.. जब वो उनका सोचना है.. और मैं कह रहा हूं कि नेक्स्ट टारगेट अगर पीओके हैं तो हमको लड़ाई के बजाय जम्मू-कश्मीर की तरक्की के आधार पर उसको हम ले सकते हैं।'' 

राज्यपाल मलिक ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, ''अगर हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को इज्जत दे सकें.. अपने सर पे बैठाकर दिखा सकें.. पूरे देश में उनको सबसे बेहतरीन और शानदार नागरिक उनको बनाकर दिखा सकें.. यहां के बच्चों के भविष्य की रक्षा कर सकें.. यहां कारोबार ला सकें.. यहां खुशहाली ला सकें.. और यहां इतनी बिजली ला सकें कि हमारी चमक पीओके में दिखे तो मैं गारंटी करता हूं कि सालभर में पीओके में उपद्रव हो जाएगा और आपको बिना लड़ाई के पीओके मिलेगी। पीओके का एक-एक आदमी यह कहने लगेगा कि हमको उस तरफ जाना है। तो मेरा जो पीओके का नक्शा है.. वो है जम्मू-कश्मीर की तरक्की..।''

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निष्प्रभावी किए जाने के बाद से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर भी सरकार और राज्य सरकारों के कई मंत्री बयानबाजी कर चुके हैं। मंगलवार को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीओके को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर कहा गया कि पाकिस्तान के भीतर खलबली मच गई। एस जयशंकर ने कहा था, ''पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) हमारा है और हमें उम्मीद है कि वह भारत का हिस्सा होगा।''

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसत्यपाल मलिकमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह