लाइव न्यूज़ :

JK: अनंतनाग के तंगपावा में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी हुए ढेर

By आजाद खान | Updated: October 10, 2022 09:53 IST

ताजा अपडेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के तंगपावा इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा जारी मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के तंगपावा इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों का मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ को पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के जरिए अन्जाम दिया जा रहा है। 

ताजा अपडेट के अनुसार, दो आतंकियों को सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया है। हालांकि सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों का मुठभेड़ अभी भी जारी है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के टंगपावा इलाके में यह मुठभेड़ रविवार रात को शुरू हुआ है। इलाके में दो आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में संयुक्त ऑपरेशन के जरिए मुठभेड़ को शुरू किया गया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर दी है। 

खबर के मुताबिक, पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम द्वारा आतंकियों के छिपे होने की खबर पर इलाके की तलाशी की गई है। तलाशी के दौरान आतंकियों द्वारा फायरिंग शुरू हो गई थी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान आतंकवादियों को कई बार आत्मसमर्पण भी करने को कहा गया, लेकिन वे नहीं माने और हमला करते रहे। 

2 आतंकवादी हुए ढेर

रात होने के कारण इस मुठभेड़ को काफी सावधानी से अन्जाम दिया जा रहा था। ऐसे में सुरक्षा बलों ने इलाके में प्रवेश तथा निकास के सभी रास्तों को बन्द कर दिया था। खबर के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। 

इससे पहले भी पांच अक्तूबर को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में ऐसा ही एक मुठभेड़ हुआ था जिसमें चार आतंकवादी मारे गए थे। बताया जाता है कि मारे गए आतंकवादियों में जैश ए मोहम्मद के तीन व लश्कर ए ताइबा का एक आंतकवादी था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos