लाइव न्यूज़ :

JK Assembly Elections 2024: लो जी गठजोड़, 90 सीट पर मिलकर लड़ेंगे कांग्रेस, सीपीआई (एम) और नेशनल कांफ्रेंस, क्या गठबंधन में महबूबा आएंगी, जानें राहुल गांधी क्या बोले!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 22, 2024 17:10 IST

JK Assembly Elections 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को इज्जत मिलेगी।जम्मू कश्मीर चुनाव जीतेंगे तो सारा हिंदुस्तान हमारे कब्जे में आएगा। डोडा विधानसभा सीट पर सीट बंटवारे पर बातचीत अटकी हुई है।

JK Assembly Elections 2024: कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच प्रदेश की 90 सीटों पर मिल कर चुनाव लड़ने का समझौता हो गया है। इसकी घोषणा दोनों पार्टियों द्वारा संयुक्त तौर पर करते हुए कहा गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों पर गठबंधन हो गया है। आज रात तक कागजी कार्रवाई पूरी हो जाएगी। कांग्रेस, नेकां और सीपीआई (एम) साथ में हैं। हम साथ मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे। हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा वापस मिलेगा।

किसी के लिए कोई दरवाजा बंद नहीं है। हालांकि कुछेक सीटों पर जो विवाद उठा है उसे आज रात तक सुलझा लेने की बात कही जा रही है। कांग्रेस ने भी अपने एक्स अकाउंट से गठबंधन की घोषणा की है। जिसमें कहा कि आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि हमारी बैठक हुई। हमारी योजनाएं सही रास्ते पर हैं और हमें उम्मीद है कि गठबंधन अच्छा चलेगा। सीट बंटवारे पर हमारे बीच विचार चल रहा है। आज शाम तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करना और इसे वापस राज्य का दर्जा दिलाना सबसे जरूरी है।

यहां से मेरा खून का रिश्ता है। ऐसे में उम्मीद है कि चुनाव में लोग हमारा साथ जरूर देंगे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में हमने पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस तोड़ दिया है। अब उनकी छाती 56 इंच की नहीं रही। वे कंधे झुकाकर चलते हैं। जम्मू-कश्मीर चुनाव में गठबंधन तभी होगा जब कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को इज्जत मिलेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर हम जम्मू कश्मीर चुनाव जीतेंगे तो सारा हिंदुस्तान हमारे कब्जे में आएगा। राहुल और खड़गे दो दिन के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। दोनों नेता 21 अगस्त की शाम श्रीनगर पहुंचे। दूसरे दिन दोनों नेता कार्यकर्ताओं से मिले। हालांकि इस समझौते में डोडा विधानसभा सीट पर सीट बंटवारे पर बातचीत अटकी हुई है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों पार्टियां डोडा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं, जो परंपरागत रूप से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। सूत्रों का कहना था कि दोनों पार्टियों की समन्वय समिति ने सीटों के बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया है, जिसमें कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं, लेकिन डोडा विधानसभा सीट पर बातचीत अटकी हुई है।

जहां से नेशनल कांफ्रेंस अपने नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री खालिद नजीद सुहरवर्दी को मैदान में उतारना चाहती है, जबकि कांग्रेस दावा कर रही है कि वे पहले भी इस सीट पर जीतते रहे हैं और नेशनल कांफ्रेंस कहीं भी उनके करीब नहीं है। उन्होंने कहा कि लेकिन नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य किसी भी कीमत पर यह सीट चाहते हैं।

जबकि कांग्रेस भी पीछे नहीं हट रही है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष विकार रसूल वानी हार मानने को तैयार नहीं हैं। नेकां के एक सूत्र ने कहा कि वानी का मानना है कि कांग्रेस ने पिछले चार सालों में कड़ी मेहनत की है, जबकि नेकां कहीं नहीं रही।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024फारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लामल्लिकार्जुन खड़गेजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसकांग्रेसBJPधारा 370राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप