लाइव न्यूज़ :

Jitan Ram Manjhi Gaya Lok Sabha Seat: 'भारत में अमेरिका का विलय करेंगें', तेजस्वी के घोषणा पत्र पर जीतन राम मांझी ने ली चुटकी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 12:26 IST

Jitan Ram Manjhi Gaya Lok Sabha Seat: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जोरदार प्रहार किया। जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी के घोषणा पत्र पर जीतन राम मांझी ने ली चुटकी मांझी ने कहा, उन्हें पता है उनकी सरकार नहीं आने वाली हैजब सरकार नहीं आने वाली है इसलिए कुछ भी घोषणा कर रहे हैं

Jitan Ram Manjhi Gaya Lok Sabha Seat:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने जोरदार प्रहार किया। जीतन राम मांझी ने एक्स पर पोस्ट किया। मांझी ने लिखा कि भारत में अमेरिका का विलय करेंगें। सूरज पश्चिम से उगाएंगें। समुद्र के पानी को मीठा बना देंगें। पहाड़ हवा में उडेगा। मांझी ने आगे कहा कि अब जब तेजस्वी यादव को पता है कि उनकी सरकार बन ही नही रही तो वह कुछ भी घोषणा कर सकतें हैं।

दरअसल, जीतन राम मांझी ने यह तंज तेजस्वी के उन वादों पर किया है, जिसे तेजस्वी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर जारी किया। तेजस्वी ने 24 वादों की घोषणा की। तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनी तो एक करोड़ सरकारी नौकरी देंगे। तेजस्वी के इस घोषणा के बाद से ही बिहार के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी है। इस कड़ी में जीतन राम मांझी ने अपनी बात एक्स पर पोस्ट कर रखी है। चलिए जानते हैं तेजस्वी ने कौन-कौन से वादे किए। 

तेजस्वी के 24 वादे

तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में एक करोड़ सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 30 लाख पद रिक्त है। 70 लाख पदों का सृजन किया जाएगा। इसी 15 अगस्त से 30 लाख नौकरियों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इसी रक्षाबंधन के त्यौहार से इसकी शुरुआत की जाएगी। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस ) को लागू किया जाएगा। बीजेपी सरकार ने ही पेंशन योजना को बंद किया था। हम इसे शुरू करायेंगे।

इससे 10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलायेंगे। बिहार को 1 लाख 60 हजार करोड़ का विशेष पैकेज। इस वित्तीय राशि का सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में समानुपातिक रूप से वितरण किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को विकास कार्यों के लिए 4 हजार रुपये करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता राशि प्राप्त होगी।

टॅग्स :जीतन राम मांझीतेजस्वी यादवBJPबिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos