लाइव न्यूज़ :

Jio का धमाकेदार प्रीपेड रीचार्ज प्लान, बस 1 रुपये में मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी, जानें इस बारे में सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2021 16:54 IST

Jio Pre Paid Plans: जियो ने भारत में सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है। इसमें केवल एक रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देजियो ने पेश किया देश का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान, एक रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी।एक रुपये के रिचार्ज प्लान में 30 दिन की वैलिडिटि है और इसमें 100 एमबी डेटा मिलता है।100 एमबी के बाद ग्राहक को 64 केबीपीएस का इंटरनेट ब्राउजिग स्पीड मिलेगा।

नई दिल्ली: जियो ने देश में सबसे सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। इसमें ग्राहक को एक रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ये योजना खासकर उन लोगों के लिए शानदार और खिफायती है जो कम और सीमित डेटा का इस्तेमाल करते हैं। ये रिचार्ज प्लान अभी MyJio ऐप पर है लेकिन वेबसाइट पर नहीं है।

जियो का एक रुपये का प्रीपेड प्लान

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार जियो के एक रुपये के रिचार्ज प्लान में 30 दिन की वैलिडिटि है और इसमें 100 एमबी डेटा मिलता है। एक बार ये 100 एमबी डेटा इस्तेमाल हो जाने के बाद ग्राहक को 64 केबीपीएस का इंटरनेट ब्राउजिग स्पीड मिलेगा।

जियो के इस प्लान को MyJio ऐप पर अदर प्लांस (Other Plans) के वैल्यू (Value) सेक्शन पर पाया जा सकता है। TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को इस्तेमाल के बाद यदि 10 बार रिचार्ज किया जाता है, तो यूजर को हाई स्पीड के साथ 1GB का डेटा मिलेगा जो अभी 1GB डेटा के लिए 15 रुपये प्रति महीने वाले प्लान से सस्ता होगा।

जियो का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान

इस समय, Jio के अलावा देश में कोई अन्य नेटवर्क इतना सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में Jio ने 119 प्रीपेड रिचार्ज प्लान को संसोधित किया और अब इसमें प्रतिदिन 1.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 300 एसएमएस शामिल हैं। 

यह दरअसल 98 रुपये वाले प्लान का संशोधन है, जसमें सभी यही चीजें मिलती थी। अंतर बस इतना है कि 119 रुपये वाले प्लान में 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है जबकि 98 रुपये वाले प्लान में वैलिडिटी 28 दिन थी।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?