लाइव न्यूज़ :

जींद : बद्दोवाला टोल प्लाजा पर पांच किसानों ने किया उपवास

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:31 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 30 जनवरी केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में जींद जिले के बद्दोवाला टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे पांच किसानों ने शनिवार को एक दिन का उपवास रखा।

अनशन पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को तोडऩे व उसे उग्र रूप देने के प्रयास कर रही है, लेकिन देश का अन्नदाता शांतिपूर्ण आंदोलन का ऐलान कर चुका है और जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं हो जाते] इसी प्रकार शांति से आंदोलन व धरने चलते रहेंगे।

बद्दोवाला टोल प्लाजा पर चल रहे धरने के आयोजक सुनील बदोवाला ने बताया कि 31 जनवरी को नरवाना क्षेत्र के सभी गांवों में लोगों द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में बाइक रैली निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा गांव के प्रमुख लोगों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

इस बीच किसान आंदोलन को शुरू से समर्थन कर रहे आढ़तियों ने फैसला लिया कि अब टिकरी बॉर्डर पर जब तक किसान आंदोलन चलेगा आढ़ती भंडारा चलाएंगे।

जींद की पुरानी मंडी में महाराजा अग्रसेन मंदिर में आढ़तियों की बैठक हुई जिसमें इसके लिए चंदा एकत्रित करने का फैसला किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो