लाइव न्यूज़ :

जींद : किसानों ने गेंहू का भुगतान करने के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:07 IST

Open in App

जींद, 29 मई हरियाणा के जींद जिले स्थित खटकड़ टोल पर महीनों से कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रहे किसानों ने शनिवार को सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानों से खरीदे गए गेंहू का भुगतान तीन जून तक नहीं किया जाता, तो वे मंडियों के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष आजाद पालवां व किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि गेंहू खरीद का सत्र शुरू हुए दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक कई किसानों के खाते में उनकी राशि नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं बेचने के 72 घंटे में भुगतान करने के दावे किए गए थे।

किसान नेतााओं ने कहा कि तीन जून तक अगर किसानों के खाते में गेंहू के पैसे नहीं आए तो किसान मंडी के सभी गेटों पर ताले लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिसार के आयुक्त ने दावा किया था कि किसानों के साथ हुई बैठक में भरोसा दिया गया था कि सरकारी कार्यक्रम का विरोध किसान नहीं करेंगे जो पूरी तरह से गलत है। ऐसे कोई समझौता किसानों के साथ हुई बैठक में नहीं हुआ था।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि हिसार के आयुक्त आंदोलन कमजोर करने के लिए सरकार के इशारे पर ऐसा बयान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी