लाइव न्यूज़ :

Jharsuguda assembly seat by-election: 4510 मतों से आगे बीजद की दीपाली, भाजपा प्रत्याशी तंकधर पीछे, कांग्रेस को मात्र 263 वोट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2023 09:46 IST

Jharsuguda assembly seat by-election: ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने यह जानकारी दी।चुनाव मैदान में नौ उम्मीदवार हैं।नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Jharsuguda assembly seat by-election: ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। इस बीच सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की दीपाली दास 4510 वोट से आगे चल रही हैं। 

दीपाली दास ने कांग्रेस के तरुण पांडे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तंकधर त्रिपाठी को पीछे छोड़ दिया है। दीपाली को 11256 वोट और भाजपा के तंकधर त्रिपाठी को6746 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी को 263 मत अभी तक प्राप्त हुए। चुनाव मैदान में नौ उम्मीदवार हैं।

उपचुनाव के परिणाम का नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि पार्टी को पर्याप्त बहुमत प्राप्त है। कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 79.21 प्रतिशत ने 10 मई को हुए उपचुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की 29 जनवरी को कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘झारसुगुडा के इंजीनियरिंग स्कूल परिसर में मतगणना के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

इसमें 18 पूर्ण राउंड और एक आंशिक राउंड में गणना होगी। डाक मतपत्रों की गिनती पहले की जाएगी।’’ 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के पास क्रमशः 22 और नौ विधायक हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक सदस्य है और एक निर्दलीय विधायक है। 

टॅग्स :उपचुनावकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीजू जनता दल (बीजेडी)नवीन पटनायककांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना