लाइव न्यूज़ :

Jharsuguda assembly seat by-election: दीपाली दास, तरुण पांडे और तंकधर त्रिपाठी में टक्कर, झारसुगुडा विधानसभा सीट मतगणना जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 09:16 IST

Jharsuguda assembly seat by-election: 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के पास क्रमशः 22 और नौ विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक सदस्य है और एक निर्दलीय विधायक है।79.21 प्रतिशत ने 10 मई को हुए उपचुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल किया था। झारसुगुडा के इंजीनियरिंग स्कूल परिसर में मतगणना के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

Jharsuguda assembly seat by-election: ओडिशा की झारसुगुडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। चुनाव मैदान में नौ उम्मीदवार थे, लेकिन मुकाबला तीन प्रत्याशियों सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की दीपाली दास, कांग्रेस के तरुण पांडे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तंकधर त्रिपाठी के बीच है। उपचुनाव के परिणाम का नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि पार्टी को पर्याप्त बहुमत प्राप्त है।

कुल 2.21 लाख मतदाताओं में से 79.21 प्रतिशत ने 10 मई को हुए उपचुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की 29 जनवरी को कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने हत्या कर दी थी, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी निकुंज बिहारी ढल ने शुक्रवार को कहा था, ‘‘झारसुगुडा के इंजीनियरिंग स्कूल परिसर में मतगणना के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। इसमें 18 पूर्ण राउंड और एक आंशिक राउंड में गणना होगी। डाक मतपत्रों की गिनती पहले की जाएगी।’’ 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में बीजद के 113 सदस्य हैं, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के पास क्रमशः 22 और नौ विधायक हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक सदस्य है और एक निर्दलीय विधायक है।

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाविधानसभा चुनावनवीन पटनायकBJPबीजू जनता दल (बीजेडी)कांग्रेसकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना