लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: CRPF का दावा- उनके साथ किया गया 'जानवरों जैसे बर्ताव', पीने और खाना बनाने के लिए टैंक से दिया पानी

By भाषा | Updated: December 10, 2019 05:53 IST

झारखंड विधानसभा: सात दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को 17 किमी पैदल समेत 200 किमी की दूरी तय कर रांची पहुंचने वाले सैनिकों को पानी या अन्य कोई स्थानीय सहायता मुहैया नहीं कराई गई। झारखंड पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (संचालन) एम एल मीणा ने आरोपों से इंकार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तैनात की गई सीआरपीएफ की एक इकाई ने आरोप लगाया है कि उनके सैनिकों के साथ “जानवरों जैसा बर्ताव’’ किया गया। उन्हें पीने और खाना बनाने के लिए टैंक से पानी दिया गया।

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए तैनात की गई सीआरपीएफ की एक इकाई ने आरोप लगाया है कि उनके सैनिकों के साथ “जानवरों जैसा बर्ताव’’ किया गया। उन्हें पीने और खाना बनाने के लिए टैंक से पानी दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 222 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट-रैंक कंपनी कमांडर ने राज्य के अधिकारियों और दिल्ली मुख्यालय को इस संबंध में लिखा है।उन्होंने दावा किया कि सात दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को 17 किमी पैदल समेत 200 किमी की दूरी तय कर रांची पहुंचने वाले सैनिकों को पानी या अन्य कोई स्थानीय सहायता मुहैया नहीं कराई गई। झारखंड पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (संचालन) एम एल मीणा ने आरोपों से इंकार किया है।राज्य चुनावों के समन्वयक मीणा ने कहा,“ पहले कुछ समस्याएं थी लेकिन बाद में वे हल कर दी गईं थीं। राज्य में चुनावी दलों और सुरक्षा बलों की भारी आवाजाही के कारण कुछ शुरुआती समस्याएं थीं। सुरक्षा बलों की लगभग 275 कंपनियां राज्य में आयी हैं। यह इकाई एक पारगमन शिविर में थी और उनकी समस्याओं का ध्यान रखा जा रहा था।” लगभग 100 सैनिकों की ‘गोल्फ’ कंपनी के निर्देशक सीआरपीएफ अधिकारी ने दावा किया है कि नागरिक अधिकारियों द्वारा की गई प्रशासनिक व्यवस्था अत्याधिक अपमानजनक और खराब थी।कमांडर ने कहा कि जब उनके सैनिक रविवार रात रांची के खेलगांव परिसर में पहुंचे तो वहां पीने या खाना पकाने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के बाद उन्हें उस टैंक से पानी दिया गया जिसका इस्तेमाल आमतौर पर अग्निशमन और जमीनी रखरखाव के लिए किया जाता है।सीआरपीएफ कमांडर ने कहा कि काफी देर होने और भूखे होने के कारण उनके पास उस पानी को प्रयोग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इकाई केवल खिचड़ी बना पाई और वो भी आधी रात तक सैनिकों को परोसी गई। अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा, “जवानों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया गया। उनके सम्मान का कोई ध्यान नहीं रखा गया।”दिल्ली में सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने शिकायत के बारे में अपने झारखंड के समकक्षों को सूचित कर दिया है और वे सभी चुनावी हितधारकों के साथ ‘लगातार’ संपर्क में हैं ताकि सैनिकों को सर्वोत्तम सुविधाएं दी जा सकें। यह भी आरोप लगाया गया है कि सीआरपीएफ इकाई की मदद करने के लिए बोकारो से भेजे गये एक स्थानीय पुलिस अधिकारी को रास्तों और व्यवस्थाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। शेष तीन चरणों का मतदान 12, 16 और 20 दिसंबर को होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। सीआरपीएफ ने लगभग 100 कर्मियों की 40 से अधिक कंपनियों को तैनात किया है ताकि मतदान सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। अन्य अर्धसैनिक या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की इकाइयों को भी तैनात किया गया है। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019सीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतRepublic Day 2026: अद्भुत, अलौकिक, अतुलनीय, अविस्मरणीय, अकल्पनीय और अति मनमोहक?, कर्तव्य पथ पर रणबांकुरे...

भारतसलाम कर रहा देश?, 982 पुलिस कर्मियों को वीरता और सेवा पदक सम्मान

भारतSimran Bala: 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर सीआरपीएफ की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व?, राजौरी के लोग बिटिया सिमरन बाला की प्रेरणादायक यात्रा पर मना रहे जश्न?

भारत45 लाख रुपये इनाम, नौ नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 3 एके -47 राइफल और 2 एसएलआर सौंपा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos