लाइव न्यूज़ :

एक करोड़ का इनामी नक्सली पत्नी के साथ गिरफ्तार, झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2021 20:46 IST

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र में हिंसा का तांडव मचा चुके प्रशांत बोस को दबोचने की मुहिम में पुलिस, सीआरपीएफ एवं एनआईए के आला अधिकारी से लेकर जवान तक लगे हुए थे.

Open in App

रांची: माओवादियों के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव व सात राज्यों के प्रमुख प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा को पत्नी शीला मरांडी के साथ झारखंड के सरायकेला-खरसावां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

प्रशांत बोस पर पुलिस ने एक करोड़ रूपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो का सदस्य भी है. पुलिस सूत्रों ने प्रशांत बोस की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. सूत्रों के अनुसार प्रशांत बोस पर ओडिशा, छत्तीसगढ, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने भी इनाम घोषित कर रखा है. 

महाराज प्रमाणिक की निशानदेही पर मिली कामयाबी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला के कुख्यात उग्रवादी महाराज प्रमाणिक की निशानदेही पर झारखंड पुलिस की टीम ने प्रशांत बोस को सरायकेला से दबोचा. पुलिस ने चांडिल व कांड्रा क्षेत्र के बीच एक घर से दोनों गिरफ्तार किया है. 

पुलिस प्रशांत बोस व उनकी पत्नी से पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित जादवपुर निवासी प्रशांत बोस अपनी पत्नी के साथ गुरुवार की रात एक घर में ठहरे थे. इसकी जानकारी पुलिस को लग गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को दोनों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. 

प्रशांत बोस काफी बुजुर्ग हो चुके हैं. महाराज प्रमाणिक दो माह पहले झारखंड पुलिस के सामने अनधिकृत रूप से आत्मसमर्पण कर चुका है.

पुलिस, सीआरपीएफ एवं एनआईए थी खोज में

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, छत्तीसगढ, आंध्रप्रदेश एवं महाराष्ट्र में हिंसा का तांडव मचा चुके प्रशांत बोस को दबोचने की मुहिम में पुलिस, सीआरपीएफ एवं एनआईए के आला अधिकारी से लेकर जवान तक लगे हुए थे. प्रशांत बोस पर बिहार को छोड़ सभी राज्यों में उन पर इनाम घोषित है. 

ढाई साल पहले 80 साल के प्रशांत बोस को पक्षाघात का अटैक हुआ था. वह चलने-फिरने में बिल्कुल असमर्थ है. जिसके कारण पश्चिम सिंहभूम एवं ओड़िशा में फैले सारंडा जंगल के 'आजाद क्षेत्र' में उन्हें ले जाया गया, ताकि सुरक्षित रखा जा सके. प्रशांत बोस को कई नाम से जाना जाता है. इसे किसन दा, महेश आदि‍ नाम से भी पुकारा जाता है. 

बताया जाता है कि प्रशांत बोस ने असीम मंडल उर्फ आकाश को कोल्हान समेत पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संगठन मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी थी. पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के बाद नक्सली एरिया कमांडर व 25 लाख का इनामी कान्हू मुंडा ने पुलिस को बताया था कि प्रशांत बोस माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी के उप महासचिव हैं. कान्हू मुंडा ने गत 15 फरवरी को अपने दस्ते के सात सदस्यों के साथ आत्मसमर्पण किया था. 

टॅग्स :झारखंडनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे