झारखंड: कांग्रेस ने मांडर उपचुनाव में बंधू तिर्की की बेटी को उतारा, तिर्की को सजा मिलने के बाद खाली हुई है सीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2022 07:39 AM2022-06-02T07:39:23+5:302022-06-02T07:43:50+5:30

आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने और तीन वर्ष की सजा पाने के बाद विधायक बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता आठ अप्रैल को खत्म हो गयी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मांडर में उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

jharkhand mandar bypoll-cong-nominates-former-mla-bandhu-tirkeys-daughter | झारखंड: कांग्रेस ने मांडर उपचुनाव में बंधू तिर्की की बेटी को उतारा, तिर्की को सजा मिलने के बाद खाली हुई है सीट

झारखंड: कांग्रेस ने मांडर उपचुनाव में बंधू तिर्की की बेटी को उतारा, तिर्की को सजा मिलने के बाद खाली हुई है सीट

Highlightsशिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगी।अभी मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।माकपा ने पहली बार यहां से अपने प्रत्याशी सुभाष मुंडा को उतारने की घोषणा कर दी है।

रांची:झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की मांडर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ेंगी। इसका फैसला बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की ओर से मुकुल वासनिक द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को होने वाले उप चुनाव में कांग्रेस की ओर से शिल्पी उम्मीदवार होंगी। शिल्पी नेहा तिर्की दो जून को रांची समाहरणालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

उल्लेखनीय है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने और तीन वर्ष की सजा पाने के बाद विधायक बंधु तिर्की की विधानसभा की सदस्यता आठ अप्रैल को खत्म हो गयी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने मांडर में उप चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

इस सीट के लिए अभी मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि, माकपा ने पहली बार यहां से अपने प्रत्याशी सुभाष मुंडा को उतारने की घोषणा कर दी है।

Web Title: jharkhand mandar bypoll-cong-nominates-former-mla-bandhu-tirkeys-daughter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे