लाइव न्यूज़ :

Jharkhnad Ki Khabar: औघड़ और नागा साधुओं ने कोरोना को भगाने के लिए लिया हठयोग का सहारा, दिन-रात कर रहे हैं अनुष्ठान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2020 17:46 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूत नाथ मंदिर प्रांगण में कुछ औधड़ साधुओं ने 'हठयोग' साधना शुरू किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकठोर तप के माध्यम से ये साधु वातावरण में फैले विकार को दूर करने को लेकर तप कर रहे हैं. जमशेदपुर के सोनारी भूतनाथ मंदिर में औघड़ साधुओं द्वारा हर साल चार महीने तक हठयोग किया जाता है.

रांची: कोरोना महामारी के वैश्विक संकट को दूर करने के लिए झारखंड के जमशेदपुर में औघड और नागा साधुओं ने हठ योग का सहारा लिया है. इनका कहना है वे इस पूजा के माध्यम से कोरोना के संक्रमण से पूरी दुनिया को मुक्त करायेंगे. साधुओं के अनुसार शास्त्रों में इस तरह के महामारी को दूर करने के लिए वातावरण को शुद्ध करने का उपाय बताया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के सोनारी स्थित भूत नाथ मंदिर प्रांगण में कुछ औधड साधुओं ने 'हठयोग' साधना शुरू किया है. कठोर तप के माध्यम से ये साधु वातावरण में फैले विकार को दूर करने को लेकर तप कर रहे हैं. इनका मानना है कि ऐसा करने से वैश्विक संकट के इस काल में जरूर राहत मिलेगी. शास्त्रों में इस योग का वर्णन किया गया है. 

साधुओं का कहना है कि सनातन धर्म के शास्त्रों में ऐसे कई प्रकार के विषाणुओं का वर्णन किया गया जो वातावरण दूषित होने के कारण जन्म लेती और धीरे धीरे ये महामारी का रूप धारण करती है. ठीक उसी तरह कोरोना महामारी फैला है. जिसको लेकर वातावरण शुद्ध करने की जरूरत होती है. इसलिए तप और हवन किया जा रहा है ताकि हवन से निकले धुएं से वातावरण शुद्ध हो सके. 

बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनारी भूतनाथ मंदिर में औघड साधुओं द्वारा हर साल चार महीने तक हठयोग किया जाता है. इस दौरान इनके द्वारा कठोर तप और साधना की जाती है. बसंत पंचमी से लेकर गंगा दशहरा तक यहां के औघड कठोर साधना करते हैं. ऐसे में अब इन साधुओं के हठ योग की चर्चा जोरों पर है. 

धार्मिक विचार वाले जहां इसे सही मानते हैं, वहीं आधुनिक युग के लोग इसे एक ध्यान को भटकाने वाला प्रयोग मानकर इसपर ध्यान नही देने की बात कहते हैं. अब मामला चाहे जो भी हो लेकिन कुछ लोग इसे प्रणाम करने जरूर पहुंच जाते हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल