लाइव न्यूज़ :

जमशेदपुर की महिला ने फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिसर की चप्पल से की पिटाई, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 10:56 IST

झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली महिला जब फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिसर की पिटाई कर रही थी तो इलाके में काफी काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। आस-पास के लोगों ने भी उसे पकड़ कर लाठी-डंडे से खूब पीटा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी है, जिसकी वजह से वह शख्स के संपर्क में आई थी।

झारखंड के जमशेदपुर के मानगो इलाके में रहने वाली एक महिला ने फर्जी  एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिसर की जमकर पिटाई की है। इस आदमी के पास एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिसर का फर्जी पहचान-पत्र था। इस आदमी ने महिला से पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए रिश्वत के तौर पर  50 हजार रुपये की मांगी थी। महिला को किसी तरह से इस फर्जी ऑफिसर पर शक हो गया था। 

महिला ने इस फर्जी ऑफिसर को फंसाने के लिए और गिरफ्तार करवाने के लिए एक प्लान बनाया। जिसके बाद महिला ने उक्त  फर्जी ऑफिसर को फोन कर कहा कि वह 50 हजार रुपये देने के लिए तैयार है। महिला से उसे मिलने का दिन और वक्त बताया। महिला से मिलने के लिए जब फर्जी ऑफिसर आया तो महिला और पुलिस ने मिलकर उसकी पिटाई की। पिटाई की वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर की है।

मानगो इलाके के थाना प्रभारी अरुण मेहता के मुताबिक,  महिला ने शिकायत की थी कि एक फर्जी आदमी उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि शख्स ने दावा किया है कि वह एंटी करप्शन ब्यूरो का ऑफिसर है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी है, जिसकी वजह से वह शख्स के संपर्क में आई थी। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।

महिला जब फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिसर की पिटाई कर रही थी तो इलाके में काफी काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी। आस-पास के लोगों ने भी उसे पकड़ कर लाठी-डंडे से खूब पीटा था। फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफिसर के पास से जब्त किए गए पहचान-पत्र से पुलिस से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तरह का कोई शहर में फर्जी रैकेट तो नहीं चल रहा जो आम लोगों को अपना शिकार बनाता हो। स्थानीय मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम फणींद्र बताया जा रहा है, जो जमशेदपुर के अलावा कई अन्य जिलों में लोगों को ठग चुका है।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos