लाइव न्यूज़ :

झारखंड : लातेहार में बदमाश पेट्रोल से भरा टैंकर लेकर गायब

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:56 IST

Open in App

लातेहार (झारखंड), 25 दिसंबर राज्य के लातेहार जिले में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी से पेट्रोल से भरा टैंकर लूट लिया। पुलिस बदमाशों और टैंकर की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल टैंकर के चालक और सहायक ने शनिवार सुबह घटना की शिकायत चंदवा थाने में दी। उसके आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम का टैंकर पेट्रोल लेकर रांची से शाम को छतरपुर के लिए निकला था। चालक ने पूछताछ में बताया कि अमझरिया घाटी में कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने टैंकर के आगे गाड़ी खड़ाकर रुकने को कहा।

उसने बताया, ‘‘हम जबतक कुछ समझ पाते उसमें से दो लोग हमारी गाड़ी में आ बैठे और हथियार के बल पर टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया।’’

चालक ने बताया, ‘‘हम लोगों को बालूमाथ के रास्ते में लेगए और वहां हाथ बांधकर सड़क किनारे झाड़ी में उतार दिया ।’’

उन्होंने बताया कि सुबह किसी प्रकार हाथ खोलकर चालक और उपचालक शहर पहुँचे और इसकी सूचना अपने मालिक को दी। जिसके बाद चंदवा थाना पहुंचकर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

इस संबंध में थानेदार आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला थोड़ा संदिग्ध है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इसमें कई ऐसे बिंदु हैं जो शक पैदा करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर