लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद के जेल नियमावली उल्लंघन मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:15 IST

Open in App

रांची, सात जनवरी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा जेल नियमावली का कथित उल्लंघन किये जाने के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

अदालत ने राज्य सरकार से जेल नियमावली के कथित उल्लंघन मामले की विस्तृत जानकारी मांगी थी।

मुख्य न्यायाधीश डा. रविरंजन की अध्यक्षता वाली खंड पीठ ने चार दिसंबर को इस मामले में दायर तीन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सरकार से जवाब मांगा था और सुनवाई की अगली तारीख आठ जनवरी निर्धारित की थी।

याचिकाओं में झारखंड सरकार पर लालू को विशेष छूट प्रदान करने का आरोप लगाया गया है। इनमें कहा गया है कि लालू सजायाफ्ता हैं, लेकिन उन्हें राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के वार्ड से हटा कर केली बंगला भेजा गया, जहां उनसे राजद कार्यकर्ता बेरोक-टोक मुलाकात करते रहे।

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने अदालत को बताया था कि जेल नियमावली का उल्लंघन करने को लेकर लालू प्रसाद के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इस पर अदालत ने कहा था कि वह एक अलग मामला है।

लालू, दुमका कोषागार से गबन से संबद्ध चारा घोटाला के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, उन्हें चाईबासा के दो मामलों एवं देवघर के मामले में पूर्व में जमानत मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?