Jharkhand Election Results: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को झारखंड में बड़ा झटका, रुझानों में खाली हाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 09:54 AM2019-12-23T09:54:08+5:302019-12-23T09:54:08+5:30

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जेडीयू किसी भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।

Jharkhand Election Results: Nitish Kumar's party JDU gets big blow in Jharkhand, trends empty handed | Jharkhand Election Results: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को झारखंड में बड़ा झटका, रुझानों में खाली हाथ

नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlightsजेडीयू ने भारतीय जनता पार्टी से अलग झारखंड में 45 सीटों पर चुनाव लड़ा था।जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे एक पर पीछे

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में मतदान हुए थे। विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। अब तक आए रूझानों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को झारखंड में बड़ा झटका लग रहा है।

बीजेपी30
कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी40
आजसू02
झारखंड विकास मोर्चा04
अन्य05

 

जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे एक पर पीछे

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से, हेमंत सोरेन दुमका से, बाबूलाल मरांडी कोडरमा की धनवार सीट से और रांची की प्रतिष्ठापरक सीट से भाजपा के सीपी सिंह आगे चल रहे हैं।

Web Title: Jharkhand Election Results: Nitish Kumar's party JDU gets big blow in Jharkhand, trends empty handed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे