Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड में बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किल! 'आज तक' के एग्जिट पोल में JMM-कांग्रेस को बहुमत

By विनीत कुमार | Published: December 20, 2019 08:32 PM2019-12-20T20:32:48+5:302019-12-20T20:32:48+5:30

Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड में India Today - Axis My India के सर्वे के अनुसार बीजेपी को सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है।

Jharkhand Election 2019 Exit polls Update aaj tak india today and abp c voter exit polls prediction | Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड में बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किल! 'आज तक' के एग्जिट पोल में JMM-कांग्रेस को बहुमत

Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड चुनाव एग्जिट पोल (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड में बीजेपी को लग सकता है झटका, कांग्रेस-JVM को फायदाIANS-CVoter-ABP एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार

Jharkhand Election 2019 Exit polls: झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार शाम आए इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के सरकार बनने की उम्मीद है। इंडिया टुडे-​एक्सिस माई इंडिया के सर्वे के अनुसार JMM-कांग्रेस गठबंधन को 38 से 50 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 22 से 32 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

दूसरी ओर IANS-CVoter-ABP एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में पेंच फंस सकता है। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 28 से 36 सीटें मिल सकती हैं। जबकि जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को  31-39 सीटें मिल सकती है। ऐसे में किसी को भी स्पष्ट बहुमत के आसार नहीं हैं। टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 81 में से 44 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को केवल 28 सीट मिलने की उम्मीद है।

Jharkhand Election 2019 Exit polls: क्या कहता है India Today - Axis My India का सर्वे

'आज तक' के सर्वे के अनुसार 29 फीसदी लोग हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं। वहीं मौजूदा मुख्यमंत्री बीजेपी के रघुबर दास दूसरी पसंद हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के नेता बाबूलाल मरांडी जनता की तीसरी पसंद हैं। सर्वे के अनुसार बीजेपी का वोट शेयर 34 प्रतिशत रह सकता है जबकि कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी को 37 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।

Jharkhand Election 2019 Exit polls: दूसरी पार्टियों का क्या है हाल

न्यूज चैनल 'आज तक' के सर्वे के अनुसार झारखंड में झारखंड विकास मोर्च (जेवीएम) को 2-4 सीट जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) को 3 से 5 सीट मिल सकती है। दूसरी ओर IANS-CVoter-ABP के अनुसार AJSU को 3 से 7 सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं, जेवीएम को 1 से 4 सीटें मिल सकती हैं। 

अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए 70.87 प्रतिशत मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में शुक्रवार को झामुमो का गढ़ माने जाने वाले संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए कुल 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण में 236 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाताओं ने शाम पांच बजे तक ईवीएम मशीनों में बंद कर दिये। इन सीटों में से सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं और वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में इन 16 सीटों में से छह झामुमो ने और पांच भाजपा ने जीती थीं।

इस अंतिम चरण में 16 सीटों के लिए मतदान का कार्य पूर्ण होने के बाद अब राज्य की सभी 81 सीटों के लिए मतदान का कार्य पूरा हो गया है। इससे पूर्व चार चरणों में 30 नवंबर को 13, सात दिसंबर को 20 सीटों, 12 दिसंबर को 17 सीटों और 16 दिसंबर को 15 सीटों के लिए मतदान हुआ था।

सभी सीटों के लिए मतगणना 23 दिसंबर को की जायेगी। इस आखिरी चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, राज्य के कई मंत्रियों और झारखंड विकास मोर्चा के प्रदीप यादव का भाग्य तय हो गया। सोरेन बरहेट और दुमका दोनों सीटों से चुनाव मैदान में हैं।

(भाष इनपुट के साथ)

Web Title: Jharkhand Election 2019 Exit polls Update aaj tak india today and abp c voter exit polls prediction

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे