लाइव न्यूज़ :

झारखंड: हत्या के मामले में आठ महिलाओं समेत 23 लोगों को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: December 1, 2019 04:19 IST

Jharkhand: Dumka: झारखंड में दुमका की एक अदालत ने नौ साल पुराने हत्या के मामले में 23 लोगों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Open in App
ठळक मुद्देदुमका में हत्या के एक मामले में 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजानौ साल पुराने इस मामले में 23 दोषियों में से 8 महिलाएं हैं

दुमका: झारखंड के दुमका में शनिवार को नौ वर्ष पुराने भूमि विवाद से जुड़े हत्या के एक मामले में अदालत ने 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवाशीष महापात्र की अदालत ने नौ साल पुराने हत्या के एक मामले में आठ महिलाओं सहित कुल 23 आरोपियों को दोषी करार देते हुए शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनायी।

अदालत ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के बलवारा गाँव के पवन चौधरी, अंचित इस्सर, दीपक राउत, नन्दलाल राउत, शिवशरण राउत, ठाकुर देव राउत, अनिरुद्ध राउत, सुदर्शन राउत, वंशराज राउत, काटून राउत, परशुराम राउत, अंग्रेजी राउत, अविनाश राउत, भगलु राउत, नकुल राउत, कांति देवी, दुलारी देवी, कमली देवी, जूली देवी, रीता देवी, कारी देवी, फूलवती देवी और कल्याणी देवी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 149 के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी और एक-एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया ।

भादंवि की धारा 307 और 149 के तहत भी उन्हें सात साल की कैद की सजा और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गई। जुर्माने की रकम अदा नहीं करने पर एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। दोनों सजाएँ साथ-साथ चलेंगी। 18 नवंबर, 2010 को धान काटने के दौरान हुई मारपीट और हत्या के इस मामले की प्राथमिकी हँसडीहा थाना क्षेत्र के बनवारा गाँव के दिलीप कुंवर ने दर्ज करायी थी।

प्राथमिकी के मुताबिक 18 नवम्बर 2010 को जब वह और परिवार के लोग अपनी जमीन पर धान काटने के लिए गए हुए थे तभी उनके गाँव के निवासी और मामले में दोषी साबित लोग हथियार, रॉड, भाला, फरसा, लाठी और बम से लैस होकर वहाँ पहुँचे तथा जबरन धान काटने लगे। नकुल राउत बम चलाने लगा और फायरिंग भी करने लगा। सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण कुंवर को बेहतर इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल से दुमका और फिर दुमका से सिउड़ी ले जाया जा रहा था कि रास्ते उसकी मौत हो गई।

यह मामला दोनों पक्षों में 16 बीघे खेती के विवाद से जुड़ा हुआ है। इस मामले में 27 नवम्बर 2019 को इसी अदालत ने दूसरे पक्ष के भी 23 लोगों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी। 

टॅग्स :झारखंडहत्याकांडक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी