झारखंड : कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,119 हुई

By भाषा | Published: July 9, 2021 09:48 PM2021-07-09T21:48:01+5:302021-07-09T21:48:01+5:30

Jharkhand: Death toll from Kovid-19 rises to 5,119 | झारखंड : कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,119 हुई

झारखंड : कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,119 हुई

रांची, नौ जुलाई झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में अभी तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,119 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण के 55 नये मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 3,46,168 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उसके अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 3,40,573 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि फिलहाल कुल 476 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 47,347 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: Death toll from Kovid-19 rises to 5,119

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे