लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: गृह मंत्री अमित शाह डीप फेक वीडियो मामले में झारखंड कांग्रेस के अकाउंट पर लगी रोक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2024 15:45 IST

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष को नोटिस भेजा। परंतु हठधर्मिता और बेशर्मी देखिए कि उसके पास भी इस वीडियो को नहीं हटाया गया। कांग्रेस अपनी निश्चित हार को देखकर डीप फेक वीडियो का सहारा ले रही है।

Open in App

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डीप फेक वीडियो मामले में झारखंडकांग्रेस भी चपेट में आ गई है। इस मामले में झारखंडकांग्रेस के ‘एक्स’ अकाउंट को पूरे भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मामले में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर को आज पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वह दिल्ली नहीं गए। उन्होंने दिल्ली जाने की बजाय लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक की।

वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर 2 मई को रांची आए हैं। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लोहरदगा के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि राजेश ठाकुर ने पहले ही कह दिया था कि वह कानूनी सलाह लेंगे और उसके बाद दिल्ली पुलिस के नोटिस पर क्या करना है, उसका फैसला करेंगे।

इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि फेक वीडियो के नाम पर कांग्रेस का ट्विटर हैंडल लॉक किया जाता है तो हमें यह लगता है कि प्रधानमंत्री की तमाम बातें जनता समझ चुकी है और उसका जवाब हम नहीं जानता देगी। जैसे-जैसे चुनाव का रुझान भाजपा के खिलाफ आ रहा है, वैसे ही देश के प्रधानमंत्री और भाजपा बौखला गई है। वहीं, कांग्रेस के ऑफिशियल अकाउंट पर रोक लगाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश भाजपा ने कहा कि मोहब्बत की तथाकथित दुकान से सिर्फ नफरत का सामान बिकता है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट में देश के गृह मंत्री अमित शाह का एक डीप फेक वीडियो डालकर देश में जातीय उन्माद और नफरत फैलाने की कोशिश की साजिश की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष को नोटिस भेजा। परंतु हठधर्मिता और बेशर्मी देखिए कि उसके पास भी इस वीडियो को नहीं हटाया गया। कांग्रेस अपनी निश्चित हार को देखकर डीप फेक वीडियो का सहारा ले रही है।

टॅग्स :अमित शाहझारखंडकांग्रेसBJPगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष