लाइव न्यूज़ :

झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- मुंबई के बाद अब लेह से 60 श्रमिक शुक्रवार को विमान से घर लौटेंगे

By भाषा | Updated: May 29, 2020 15:24 IST

हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘इस कार्य में सहयोग के लिए लद्दाख प्रशासन, स्पाइस जेट, इंडिगो और सीमा सड़क संगठन की पूरी टीम को धन्यवाद।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 21 मई को केन्द्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर लेह में फंसे राज्य के श्रमिकों को विमान से वापस लाने की अनुमति मांगी थी। गुरुवार को रांची के हवाईअड्डे पर गुरुवार को एयर एशिया के विमान से 180 प्रवासी मजदूरों को लाया गया था।

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन की वजह से लेह में फंसे राज्य के 60 श्रमिक शुक्रवार से झारखंड लौट रहे हैं। सोरेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘हम अपने प्रवासी कामगारों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी क्रम में लेह में फंसे साठ श्रमिकों को वापस लाने की व्यवस्था सरकार ने कर ली है जो आज से राज्य में विभिन्न विमानों से लौटना प्रारंभ कर देंगे।’’

सोरेन ने कहा, ‘‘इस कार्य में सहयोग के लिए लद्दाख प्रशासन, स्पाइस जेट, इंडिगो और सीमा सड़क संगठन की पूरी टीम को धन्यवाद।’’ गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 21 मई को केन्द्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर लेह में फंसे राज्य के श्रमिकों को विमान से वापस लाने की अनुमति मांगी थी। 

बता दें कि गुरुवार को रांची के हवाईअड्डे पर गुरुवार को एयर एशिया के विमान से 180 प्रवासी मजदूरों को लाया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री  ने इसके लिए एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ बेंगलुरु का आभार जताया है।

झारखंड सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयर एशिया के विमान से गुरुवार को राज्य के 180 श्रमिक झारखंड पहुंचे। इससे पूर्व झारखंड ने सबसे पहले पहल कर ट्रेन के माध्यम से श्रमिकों को वापस अपने घर ला चुका है और यह क्रम अब भी जारी है।

सोरेन ने कहा, "यही मानवता है। इस पुनीत कार्य के लिए एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ बेंगलुरु का योगदान सदैव सराहा जाएगा। इस तरह के कार्य से अन्य लोग भी प्रेरित होंगे।" मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि जरूरत हुई तो राज्य सरकार श्रमिकों को विमान से अपने घर वापस लाएगी, और ऐसा हुआ भी।

कल मुंबई से रांची पहुंचे श्रमिकों में बोकारो के 5, धनबाद के 9, देवघर के 10, जामताड़ा के 2, गोड्डा व गुमला के एक-एक, गिरिडीह के 29, हजारीबाग के 41, कोडरमा के 11, चतरा के 5, गढ़वा के 2, पलामू के 9, पूर्वी सिहभूम के 3, पश्चिमी सिंहभूम के 8, सिमडेगा 28 और रांची जिला के 16 प्रवासी श्रमिक शामिल थे।

 

टॅग्स :हेमंत सोरेनरांचीझारखंडफ्लाइट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"