लाइव न्यूज़ :

झारखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख बच्चों में कुपोषण से लड़ने के लिए कोष मांगा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:57 IST

Open in App

रांची, छह सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए 15 वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुरूप राज्य को 312 करोड़ रुपये आवंटित कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के हवाले से कहा कि राज्य में छह साल से कम उम्र का हर दूसरा बच्चा कुपोषित है और 45 प्रतिशत बच्चों का वजन सामान्य से कम है।

सोरेन ने पत्र में कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान 15वें वित्त आयोग द्वारा वित्तवर्ष 2020-21 के लिए की गई अनुशंसा की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं....कुपोषण की गंभीर समस्या पर चर्चा हुई है। इसके मद्देनजर पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत देश के अलग-अलग राज्यों को सामान्य आवंटन के अतिरिक्त 7,735 करोड़ रुपये अलग से आवंटित करने की अनुशंसा की गई है। आयोग ने झारखंड को इस कार्य के लिए 312 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित करने की अनुशंसा की है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने समिति संसाधन से बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने का फैसला किया है और वह तीन से छह साल के बच्चों को अंडा और इसके समान अन्य प्रोटीन युक्त भोजन पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत देने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ राज्य में 11.3 प्रतिशत बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं, 40.3 प्रतिशत बच्चों की लंबाई समान्य से कम है...राज्य सरकार ने कुपोषण की समस्या से लड़ने का फैसला किया है।’’

सोरेन ने पत्र में राज्य की आबादी में बड़ा हिस्सा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का होने का भी हवाला दिया है जो कुपोषण का शिकार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ जहां तक राज्य सरकार की जानकारी है तो भारत सरकार ने 15वें वित्त आयोग की वर्ष 2020-21 के लिए की गई अनुशंसा के आधार राज्य को 312 करोड़ रुपये जारी करने का कोई फैसला नहीं किया है। यह राशि मिलने से राज्य को कुपोषण के खिलाफ लड़ने में बहुत मदद मिलेगी।’’

सोरेन ने प्रधानमंत्री से मांग की कि वह महिला और बाल विकास विभाग को आयोग द्वारा वित्तवर्ष 2020-21 के लिए की गई अनुशंसा के आधार पर राशि जारी करने का निर्देश दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों