लाइव न्यूज़ :

झारखंड: धनबाद सिविल कोर्ट के जज की मौत मामले में CBI के हांथ लगे अहम सुराग

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2021 17:54 IST

मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो ड्राइवर ने धनबाद के जज उत्तम आनंद को टक्कर मार दी थी. जिससे उनकी मौत हो गई थी.

Open in App

रांची: झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद की मौत मामले में सीबीआई के हांथ अहम सुराग लगे हैं. इस दिशा में सीबीआई तेजी से कार्य कर रही है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है, ताकि जल्द इस मामले का खुलासा किया जा सके. 

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान गुरुवार को सीबीआई की ओर से अदालत को जानकारी दी गई. 

बता दें कि पिछली सुनवाई में झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनंद मौत मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान सीबीआई की प्रगति रिपोर्ट देखी थी. 

इस मामले में अब तक की जांच में कुछ नया खुलासा नहीं होने पर खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान वर्चुअल उपस्थित सीबीआई के संयुक्त निदेशक से जांच के बारे में जानकारी मांगी थी. 

अदालत ने मौखिक रूप से कहा था कि पहली बार ऐसी घटना हुई है, जिसमें एक जज की हत्या कर दी गई है. यह चिंता की बात है. सीबीआई के संयुक्त निदेशक ने खंडपीठ को बताया था कि ऑटो ड्राइवर द्वारा जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई है. सीबीआई जल्द साजिश करने वालों तक पहुंचेगी. 

उल्लेखनीय है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो ड्राइवर ने धनबाद के जज उत्तम आनंद को टक्कर मार दी थी. जिससे उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में एसआईटी गठन के बाद सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई थी. 

साजिश का खुलासा करने में सीबीआई जुटी हुई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर झारखंड हाईकोर्ट इस मामले की साप्ताहिक मॉनिटरिंग कर रहा है. हर सप्ताह सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट दायर कर रही है.

टॅग्स :सीबीआईJharkhand High CourtDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील