लाइव न्यूज़ :

झारखंड रोपवे हादसा: एक महिला की मौत, 16 घंटे से रोपवे पर फंसे हैं 48 लोग, वायु सेना Mi-17 होलीकॉप्टर से बचाव अभियान में जुटी

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2022 12:11 IST

झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे में बचाव कार्य अभी जारी है। हादसा रविवार को हुआ था। इस घटना में एक मौत हो चुकी है। वहीं 48 लोग अभी फंसे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर हुआ हादसा।रोपवे में कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से रविवार को हुई थी दुर्घटना, अभी भी बचावकार्य जारी।रोपवे पर 12 केबिन में कम से कम 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकूट पहाड़ियों पर रोपवे में कुछ केबल कारों के आपस में टकरा जाने से हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं अब भी कई लोग रोपवे पर फंसे हुए जिन्हें सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है। भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने बताया कि दो Mi-17 होलीकॉप्टर को भी बचाव अभियान में लगाया गया है। 

अधिकारियों के अनुसार रोपवे पर 12 केबिन में कम से कम 48 लोग अभी भी फंसे हुए हैं जबकि हादसे के करीब 16 घंटे हो चुके हैं। आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीम भी बचाव में जुटी है। इससे पहले कल 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।

यह हादसा रविवार को हुआ था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि यह घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप केबल कारों की टक्कर हुई। हालांकि हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। 

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी बचाव अभियान के लिए मौके पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में एनडीआरएफ की मदद कर रहे हैं। 

दूसरी ओर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को सूचित कर एनडीआरएफ की टीमों को तैनात करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, 'मैं मामले का तुरंत संज्ञान लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री को धन्यवाद देता हूं।'

झारखंड टूरिज्म का कहना है कि त्रिकूट रोपवे भारत का सबसे ऊंचा वर्टिकल रोपवे है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लगभग 20 किमी दूर स्थित रोपवे लगभग 766 मीटर लंबा है, जबकि पहाड़ी 392 मीटर ऊंची है। इस रोपवे में 25 केबिन हैं। प्रत्येक केबिन में चार लोग बैठ सकते हैं।

टॅग्स :झारखंडइंडियन एयर फोर्सआईटीबीपीएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"