लाइव न्यूज़ :

झारखंड: बजट सत्र का पहला दिन रहा हंगामेदार, बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा की मांग, भाजपा विधायकों ने धरना दिया

By विशाल कुमार | Updated: February 28, 2022 11:50 IST

भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि राज्य विधानसभा में हमें एक विपक्ष के नेता की जरूरत है ताकि हम विधानसभा में जनता के सवाल उठा सकें लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की मांग लेकर भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन।राज्यपाल से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।। झारखंड विधानसभा के इस सत्र में 3 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश होगा।

रांची: झारखंड में सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार हुई और भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर अपनी पार्टी के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि राज्य विधानसभा में हमें एक नेता प्रतिपक्ष की जरूरत है ताकि हम विधानसभा में जनता के सवाल उठा सकें लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

बता दें कि, वर्ष 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में तत्कालीन झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने तीन सीटें जीती थीं। इसके बाद जेवीए का भाजपा में विलय हो गया था और उसके अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा में वापस लौट गए थे।

वहीं, शेष दो विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वर्तमान स्पीकर के न्यायाधिकरण में तीन विधायकों पर दल-बदल का मामला चल रहा है। दो वर्ष हो गए लेकिन अभी तक इस मामले का कोई नतीजा निकला नहीं है।

यही कारण है कि दो सालों से लगातार मांग के बावजूद भाजपा विधायक दल के नेता मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिल पा रहा है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में ज्ञापन सौंपकर राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

आज चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाना है। झारखंड विधानसभा के इस सत्र में 3 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश होगा। इससे पहले 2 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी।

25 मार्च तक चलने वाले सत्र में 17 कार्य दिवस हैं। इस सत्र में 28 फरवरी को चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 का तृतीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :Jharkhand Assemblyबाबूलाल मरांडीBabulal Marandiझारखंड मुक्ति मोर्चाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी