Jharkhand Breaking News: दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, मां-बच्चे को किया गया क्वारंटाइन

By गुणातीत ओझा | Published: April 18, 2020 10:57 AM2020-04-18T10:57:17+5:302020-04-18T10:58:28+5:30

झारखंड के रांची में दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर खलबली मच गई है। महिला ने रांची में स्थित सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि पर उसे रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jharkhand Breaking News: woman gave birth two days ago tested Corona positive mother-child both quarantined | Jharkhand Breaking News: दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव, मां-बच्चे को किया गया क्वारंटाइन

झारखंड में दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव।

Highlightsझारखंड के रांची में दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर खलबली मच गई है।महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद महिला और नवजात को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

रांची।झारखंड के रांची में दो दिन पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर खलबली मच गई है। महिला ने रांची स्थित सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि पर उसे रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दो दिन के नवजात और उसकी मां को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिस अस्पताल में महिला ने बच्चे को जन्म दिया था वहां तत्तकाल प्रभाव से सेनीटाइजेशन किया गया है। 

रांची जिला प्रशासन के एक बयान में कहा गया है कि महिला के सदर अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसके संपर्क में आए स्वास्थ्यकर्मिय का भी कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा। महिला के संपर्क में आए लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है। बच्चे को मां का दूध पिलाने के विषय पर अस्पताल प्रशासन काफी देर तक असमंजम में था। बाद में विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि ढंग से सेनिटाइजेशन करने के बाद मां बच्चे को दूध पिला सकती है।

मां में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद बच्चे पर भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडरा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का नमूना लिया गया है। बच्चे के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Web Title: Jharkhand Breaking News: woman gave birth two days ago tested Corona positive mother-child both quarantined

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे