झारखंड : मधुपुर में शाम पांच बजे तक 76.61 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Published: April 17, 2021 06:21 PM2021-04-17T18:21:20+5:302021-04-17T18:21:20+5:30

Jharkhand: 76.61 percent polling till 5 pm in Madhupur | झारखंड : मधुपुर में शाम पांच बजे तक 76.61 प्रतिशत मतदान

झारखंड : मधुपुर में शाम पांच बजे तक 76.61 प्रतिशत मतदान

मधुपुर (झारखंड) 17 अप्रैल झारखंड की मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार शाम पांच बजे तक 76.61 प्रतिशत मतदान हुआ। दिसंबर, 2019 के विधानसभा चुनावों में कुल 72.90 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि शाम पांच बजे तक ही रिकार्ड 76.61 प्रतिशत मतदान हो चुका है जबकि यहां शाम छह बजे तक मतदान होना है।

इस सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा भाजपा के गंगा नारायण सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय अशोक कुमार ठाकुर, उत्तम कुमार यादव, किशन कुमार बथवाल व राजेंद्र कुमार हैं।

सुबह सात बजे मधुपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ हुआ और सबेरे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयीं।

मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 487 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 3, 22, 090 मतदाता हैं जिनमें 1,70,206 पुरुष व 1,51,884 महिला हैं। इसमें 4,131 दिव्यांग मतदाता हैं।

कोरोना वायरस के कारण यहां मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी गयी है। पहले क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे। लेकिन इस उपचुनाव में 78 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 487 मतदान केंद्रों में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील एवं 72 सामान्य मतदान केंद्र हैं।

यह सीट पिछले वर्ष तीन अक्तूबर को राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के कोविड के बाद विभिन्न समस्याओं के चलते मृत्यु होने के कारण रिक्त हुई थी। उनके पुत्र इस सीट पर झामुमो के प्रत्याशी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jharkhand: 76.61 percent polling till 5 pm in Madhupur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे