लाइव न्यूज़ :

मोदी-डोभाल पर हमले के लिए जैश बना रहा 'स्पेशल स्क्वॉड', पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कर रही मदद!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 09:18 IST

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के सहयोग से आत्मघाती हमलावरों का एक बड़ा जत्था भारत में 12-13 सितंबर की रात को घुसने की फिराक में थे लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनके इस इरादे को विफल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआईएसआई के साथ मिलकर जैश एक स्पेशल स्क्वॉड बना रहा है। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी ने जैश के आतंकी शमशेर वानी का एक इनपुट हासिल किया है।

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने के फैसले के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और एनएसए अजीत डोभालजैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि आईएसआई के साथ मिलकर जैश एक स्पेशल स्क्वॉड बना रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक सनसनीखेज हमले को अंजाम देने के लिए जैश और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने हाथ मिला लिया है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसी ने जैश के आतंकी शमशेर वानी का एक इनपुट हासिल किया जिसमें सितंबर में एक बड़े हमले की योजना बनाई जा रही है। खतरे को देखते हुए 30 शहरों की पुलिस को अलर्ट भेज दिया गया है जिसमें जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं।

गौरतलब है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद जैश-ए-मोहम्मद बदला लेना चाहता था। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद जैश ने और बड़े हमले की योजना बनाना शुरू कर दिया है। पांच अगस्त के बाद से वो फिदायीन भेजने की कोशिश कर रहा है।

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद अजीत डोभाल शोपियां पहुंचे थे। वहां अजीत डोभाल ने लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने लोगों के साथ खाना भी खाया। कश्मीर में जनजीवन सामान्य की तरफ लौट रहा है।

पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम के सहयोग से आत्मघाती हमलावरों का एक बड़ा जत्था भारत में 12-13 सितंबर की रात को घुसने की फिराक में थे लेकिन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने उनके इस इरादे को विफल कर दिया।

टॅग्स :जैश-ए-मोहम्मदनरेंद्र मोदीअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार