लाइव न्यूज़ :

JEE Main result 2021: सेशन-4 के नतीजे घोषित, 44 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

By विनीत कुमार | Updated: September 15, 2021 07:59 IST

JEE Main result 2021: इस बार 44 जेईई मेन्स 2021 टॉपर्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें से 18 ने रैंक 1 (AIR) प्राप्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मंगलवार देर रात घोषित किए जेईई मेन-2021 के सेशन-4 के रिजल्टइस बार 44 जेईई मेन्स 2021 टॉपर्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं।जेईई मेंस सेशन-4 के लिए इस बार 7.09 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

JEE Main result 2021: जेईई मेन-2021 के सेशन-4 के परिणाम घोषि्त कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर रात नतीजों की घोषणा की। नतीजों के लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in और nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे। 

शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस बार 44 जेईई मेन्स 2021 टॉपर्स ने 100 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इनमें से 18 ने रैंक 1 (AIR) प्राप्त किया है। जेईई मेंस सेशन-4 के लिए इस बार 7.09 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह पहली बार था जेईई मेन की परीक्षा चार बार आयोजित कराई गई थी।

जेईई मेन सेशन 4 की फाइनल आंसर की पहले ही आधिकारिक जेईई वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी। जेईई मेन 2021 के सेशन 3 और 4 की परीक्षाएं कोविड -19 महामारी के कारण देर से हुई थीं। जेईई मेन्स 2021 सत्र 4 आखिरकार 26, 27, 31 अगस्त और 1 और 2 सितंबर को आयोजित किया गया था।

JEE Mains 2021 result: कैसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

जेईई मेन 2021 का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें, इस बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।- यहां आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना है।- इसके बाद मांगी हुई डिटेल दर्ज करें।- इसमें आपको सेशन, आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करानी होगी।- इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रिन पर मौजूद होगा। यही डाउनलोड का ऑप्शन मौजूद होगा। इसे डाउनलोड करें।

बता दें कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में 9 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त किया था जबकि जेईई मेन के मार्च सत्र में 13 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल अंक मिले थे। सेशन 3 या अगस्त सेशलन में 17 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे।

इस बीच जेईई एडवांस 2021 का रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से शुरू हो रहा है और जेईई मेन 2021 को पास करने वाले शीर्ष 2.5 लाख छात्र इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील