लाइव न्यूज़ :

जदयू ने भाजपा पर कसा तंज, लगाया आदिवासी महिला राष्ट्रपति के अपमान का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2023 15:30 IST

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है। विपक्ष की मांग है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से संसद भवन का उद्घाटन कराया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन का 28 मई को उद्घाटन होने वाला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है

पटना: देश के नए संसद के उद्घाटन को लेकर 19 सियासी दलों के द्वारा किए जा रहे विरोध के बीच जदयू ने इसके निर्माण के औचित्य पर ही सवाल उठा दिया है। जदयू प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार भाजपा पर तीखा हमला बोला।

साथ ही यह भी बताया कि आखिर क्यों नए संसद भवन के उद्घाटन का विरोध किया जा रहा है? इस दौरान नीरज कुमार ने कई सवाल भी उठाए।उन्होंने कहा कि भाजपा वाले सवाल उठा रहे हैं कि नीतीश कुमार ने उद्घाटन क्यों किया और राज्यपाल को क्यों नहीं बुलाया? तो मैं बता दूं कि राष्ट्रपति का चुनाव होता है।

वो नॉमिनेट नहीं होते हैं। वो निर्वाचित होते हैं। संसद के सदस्य और साथ ही साथ विधानसभा के माननीय सदस्य वोट डालते हैं, तो आप तुलना किससे कर रहे हैं? नीरज कुमार ने कहा कि ये सीधे तौर पर भाजपा की नौटंकी है।

उन्होंने भाजपा को कहा कि ये सीधा एक आदिवासी और महिला होने के कारण आपने देश के प्रथम नागरिक (राष्ट्रपति) का अपमान किया है। इसलिए जदयू ने इस बार फैसला लिया है कि हम इस पूरे कार्यक्रम से बाहर रहेंगे।

नीरज ने कहा कि भाजपा सवाल उठा रही है बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन के बारे में, तो क्या-क्या बोल रहे हैं भाई? इतिहास को बदलने की कोई कोशिश मत करिए।

उन्होंने कहा कि 1970 में तत्कालीन राष्ट्रपति वीवी गिरि ने संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग का भूमि पूजन और शिलान्यास किया था, इंदिरा गांधी ने उद्घाटन किया था, लेकिन आज तो हम ही शिलान्यास भी करेंगे और हम ही उद्घाटन भी करेंगे?

नीरज ने कहा कि हमारी समझ है कि पीएम मोदी और अमित शाह ये सीधे तौर पर राजनीतिक रूप से दिमागी साजिश के तहत जो आदिवासी है, उनको राजनीतिक रूप से अछूत मानते हैं।

वहीं नए संसद भवन की तस्वीर दिखाते हुए नीरज कुमार ने कहा कि ये सनातन धर्म का अपमान करने वाले लोग हैं। बता दें कि राजद-जदयू और कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जगह पीएम मोदी द्वारा नई संसद के उद्घाटन पर आपत्ति जताई है। विपक्ष की आपत्ति है कि नई संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को करना चाहिए ना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को।

टॅग्स :भारतीय संसदबिहारजेडीयूBJPParliament House
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए