लाइव न्यूज़ :

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने सीबीआई को बताया भाजपा का 'तोता', बेगूसराय कांड में किया भाजपा की संलिप्तता का इशारा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 17, 2022 16:04 IST

जदयू प्रमुख ललन सिंह ने बेगूसराय क्राइम पर कहा कि भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनका पर्दाफाश न हो जाए। इसलिए वो इस अपराध की जांच अपने पालतू तोते सीबीआई से करवाना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू प्रमुख ललन सिंह ने सीबीआई को भारतीय जनता पार्टी का तोता कहाभाजपा बेगूसराय मामले की जांच सीबीआई से इसलिए करवाना चाहती है क्योंकि वो केंद्र का तोता हैभाजपा को डर सता रहा है कि कहीं बेगूसराय पुलिस उनका न पर्दाफाश कर दे

पटना: बेगूसराय गोलीकांड की जांच पर भाजपा लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर बनी हुई है। भाजपा ने कहा है कि उसे बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है, इसलिए गोलीकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। इसके बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि बेगूसराय जांच की सीबीआई मांग इसलिए हो रही है क्योंकि सीबीआई उनका ’तोता’ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं उनका पर्दाफाश न हो जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर इसके पीछे साजिश है तो उसका पूरा पर्दाफाश होगा। ललन सिंह ने कहा कि बेगूसराय की पुलिस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और भाजपा के लोगों को इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाजपा के लोग अपने पालतू तोता (सीबीआई) पर भरोसा करना छोड़ दें।

जदयू प्रमुख ने कहा कि सीबीआई, एनआईए और ईडी आखिर किसका तोता है? यह बात तो इस देश का बच्चा-बच्चा जानता है। अपने पालतू तोता से जांच कराने के लिए कोई क्यों कहेगा? जिन लोगों ने इस साजिश को रचा, उन्हें शायद अब डर है कि वे पकड़े न लिए जाएं।

इसमें अगर कोई साजिश हुई है तो बेगुसराय पुलिस इसकी भी जांच करेगी। ललन सिंह ने कहा कि प्रेस को संबोधित करते हुए एडीजी (मुख्यालय) जीएस गंगवार ने कहा था कि गिरफ्तार लोगों ने बयान दिया है कि उनसे यह काम करवाया गया है। अब भी अगर साजिश की बू मिलेगी तो बिहार पुलिस मामले का पर्दाफाश करेगी।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के मुद्दे पर बिहार भाजपा प्रमुख डॉक्टर संजय जायसवाल के बयान पर ललन सिंह ने कहा कि इसका मतलब है कि संजय जयसवाल बिहार के विकास के विरोधी हैं। जिस तरीके से केन्द्र की राशि में कमी कर दी गई है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला होता तो आज बिहार और विकास होता। हम अपने संसाधन से लगातार विकास कर रहे हैं और हमारा विकास दर अपने संसाधन के बदौलत है।

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने किस आधार पर कहा है कि रघुनंदन राम कमेटी को नीतीश कुमार ने बनाया था? उनको इतना भी ज्ञान नहीं है यह कमेटी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बनाया था।

वहीं गिरिराज सिंह के बयान पर कि बेगुसराय की वारदात आतंकी घटना है, उन्होंने कहा कि उनको हर चीज में आतंक ही नजर आता है। दरअसल, वह केवल जनता के बीच दहशत फैलाने के लिए किया गया था।

टॅग्स :Lalan SinghCBIगिरिराज सिंहसुशील कुमार मोदीSushil Kumar Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos