लाइव न्यूज़ :

बिहार: जदयू ने पार्टी नेताओं के लिए जारी किया फरमान, कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर में लगे केवल सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 29, 2022 20:11 IST

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में पार्टी की सभी इकाइयों को यह निर्देश जारी किया है। अगर किसी अन्य नेताओं की तस्वीर लगाई जाएगी तो उसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी की सभी इकाइयों को निर्देश जारी किया अन्य नेताओं की तस्वीर लगाने पर होगी अनुशासनहीनता की कार्रवाई

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के किसी भी कार्यक्रम में बैनर-पोस्टर में सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही तस्वीर लगेगी। पार्टी के किसी अन्य नेता की तस्वीर नहीं लगेगी। अगर किसी अन्य नेताओं की तस्वीर लगाई जाएगी तो उसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा जाएगा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में पार्टी की सभी इकाइयों को यह निर्देश जारी किया है। बताया जाता है कि निर्देश में यह भी कहा गया है कि स्थानीय प्राधिकार कोटे से होने वाले विधान परिषद चुनाव में पार्टी के विरोध में काम करने वाले पार्टी के लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के सर्वमान्य नेता हैं। इसलिए पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई है कि जब भी कोई जदयू का कार्यक्रम हो तो उस दौरान बैनर-पोस्टर में मुख्यमंत्री की ही फोटो लगाएं। 

ऐसा नहीं करने पर इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ माना जाएगा और वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, बल्कि उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि विगत दिनों विधान परिषद स्थानीय प्राधिकार चुनाव में ऐसा पाया गया है कि कई लोग पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहे हैं। 

ऐसे में पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मन बनाया है। मामला पार्टी के संज्ञान में आने के बाद पूर्व में उनकी पहचान कर स्पष्टीकरण की भी मांग की गई थी। अब उन सभी का जवाब भी प्राप्त हो गया है। ऐसे में उनके खिलाफ जल्दी ही पार्टी की ओर से कडी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी अनुशासनहीनता के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव