लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से जावेद अख्तर ने की खास अपील, व्हाइट हाउस को लेकर किया ये ट्वीट

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 6, 2022 18:16 IST

बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस लौटने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देजावेद अख्तर ने मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस वापस जाने का रास्ता तलाशने की अपील की।मिशेल ओबामा ने अपने 'द लाइट वी कैरी' दौरे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया।उन्होंने बताया कि वो इस दौरान अपनी निजी कहानियां साझा करेंगी।

नई दिल्ली: बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार को अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से व्हाइट हाउस वापस जाने का रास्ता तलाशने की अपील की। अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, "प्रिय मिस मिशेल ओबामा, मैं कोई युवा क्रेजी फैन नहीं हूं, बल्कि भारत का एक 77 वर्षीय लेखक/कवि हूं। उम्मीद है कि कोई भी भारतीय मेरा नाम जानता होगा।" 

उन्होंने लिखा, "मैडम कृपया मेरे शब्दों को गंभीरता से लें, न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया को व्हाइट हाउस में आपकी जरूरत है। आपको इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए।" मिशेल ओबामा ने अपने 'द लाइट वी कैरी' दौरे की घोषणा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने बताया कि वो इस दौरान अपनी निजी कहानियां साझा करेंगी। इस दौरे को वॉशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, अटलांटा, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स में किया जाएगा। 

इस दौरे को अलग-अलग राज्यों में एलेन डीजेनरेस, गेल किंग, एलिजाबेथ अलेक्जेंडर, कॉनन ओब्रायन जैसे सेलिब्रिटी होस्ट द्वारा संचालित किया जाएगा। मिशेल ओबामा जनवरी 2017 में अपने पति और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ ओवल ऑफिस में अपना दूसरा कार्यकाल समाप्त होने के बाद व्हाइट हाउस से चली गई थीं। वह अमेरिका की प्रथम महिला पद संभालने वाली पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं।

टॅग्स :जावेद अख्तरWhite House
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पहले से रची गई थी? वायरल पोस्ट्स का सनसनीखेज दावा

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

विश्वट्रंप की सुरक्षा में बड़ी चूक? हिल्टन होटल में गूंजी गोलियों की आवाज, ट्रंप और फर्स्ट लेडी को छोड़ना पड़ा डिनर

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी