लाइव न्यूज़ :

29 जनवरी : भारत की पहली जंबो ट्रेन को किया गया रवाना

By भाषा | Updated: January 28, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी देश और विश्व में 29 जनवरी का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस दिन भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया था। इसी दिन भारत दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।

1780 : जेम्स अगस्टस ने भारत का पहला अखबार हिकी'ज बंगाल गजट अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित किया।

1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

1939 : रामकृष्ण मिशन इंस्टिट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना।

1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।

1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।

1953 : संगीत नाटक अकादमी की स्थापना।

1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।

1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 : फ़्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2007 : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' जीता।

2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?