लाइव न्यूज़ :

जन्माष्टमी: दिल्ली में मंदिरों में सजावट की गई, श्रद्धालुओं की कमी खलेगी

By भाषा | Updated: August 30, 2021 16:21 IST

Open in App

दिल्ली में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों के तहत इस साल जन्माष्टमी के मौके पर भक्तों को धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं है। किसी भी आगंतुक की अनुपस्थिति में यहां कालकाजी मंदिर, छतरपुर मंदिर और बिड़ला मंदिर सहित धार्मिक स्थलों पर समारोह बड़े स्तर पर आयोजित नहीं किये जा रहे है और केवल उन अनुष्ठानों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जो भगवान कृष्ण के जन्म को चिह्नित करते हैं। कालकाजी मंदिर की साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था महामारी के समय से पहले बहुत अलग नहीं है, किंतु मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेंद्र नाथ ने कहा कि भक्तों की कमी त्योहार की भावना को पूरी तरह से बदल देती है। उन्होंने कहा, ‘‘सजावट और प्रकाश व्यवस्था कमोबेश एक जैसी है पर पहले हम भक्तों के लिए दिन भर भजन और कीर्तन करते थे। इस बार ऐसा नहीं होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार से मंदिरों को जनता के लिए खोलने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं, विशेषकर जब शहर में बाकी सब कुछ फिर से खुल गया हो। ऐसे कितने त्योहार बीत चुके हैं...शिवरात्रि, अब जन्माष्टमी। हम बस यही उम्मीद करते हैं कि आने वाले नवरात्र इसी तरह से न मनाएं।’’ जन्माष्टमी पर मंदिर में होने वाले अनुष्ठानों में केवल पुजारी ही शामिल होंगे। छतरपुर मंदिर में व्यवस्थाएं बहुत अलग नहीं हैं। छतरपुर मंदिर के सीईओ किशोर चावला ने कहा, ‘‘हमने महामारी के समय से पहले के उत्सवों को यथासंभव एकसमान रखने की कोशिश की है, क्योंकि यह भगवान का जन्मदिन है। मंदिर को रोशन किया गया है और भगवान कृष्ण के लिए चांदी के एक झूले और सोने के आभूषणों की व्यवस्था की गई है।’’ उन्होंने कहा कि मुख्य जन्माष्टमी के अनुष्ठान सोमवार को रात लगभग 11:30 बजे शुरू होंगे और मंगलवार की तड़के तक जारी रहेंगे। बिड़ला मंदिर के मीडिया प्रभारी राम गोपाल शुक्ला ने कहा, ‘‘मंदिर में पूरे दिन पाठ, भजन, कीर्तन होगा जो हमारे फेसबुक पृष्ठ - श्री बिड़ला मंदिर पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। आधी रात के आसपास, महा अभिषेक होगा, इसके बाद महा आरती होगी।’’ कोविड-19 मामलों की संख्या में वृद्धि को रोकने के लिए, दिल्ली पुलिस ने लोगों से मंदिरों में नहीं जाने और घर पर जन्माष्टमी मनाने का रविवार को अनुरोध किया था। दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नये मामले सामने आये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी