लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवीः धीरे-धीरे बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या, व्यापारी खुश, प्रशासन मुस्तैद, हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 2, 2021 14:10 IST

वर्ष के पहले 5 महीनों में कुल 1689698 श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। जारी वर्ष के प्रथम यानी कि जनवरी माह में कुल 408061 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी माह में 389549 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे। कोरोना महामारी की दूसरी प्रचंड लहर के बावजूद वैष्णो देवी के पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के लिए निरंतर खुले रहे।कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट निरंतर जारी है।

जम्मूः वैष्णो देवी तीर्थस्थान पर श्रद्धालुओं की संख्या में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। थोड़ी थोड़ी बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या कटड़ा के व्यापारियों में आस का दीपक जरूर जगमगा रही है।

इसकी खातिर प्रशासन भी सहयोग कर रहा है ताकि अथ्र व्यवस्था की कमर सीधी हो सके। इस वर्ष के पहले 3 माह में पहली लहर में कमी के चलते श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही थी और एक समय ऐसी आ गया था जब प्रतिदिन 15000 से 20000 श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे परंतु एक बार फिर कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया।

हालांकि कोरोना महामारी की दूसरी प्रचंड लहर के बावजूद वैष्णो देवी के पवित्र कपाट श्रद्धालुओं के लिए निरंतर खुले रहे परंतु श्रद्धालुओं की संख्या एक बार फिर धरातल पर आ गई और अब जबकि कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट निरंतर जारी है जिसको लेकर प्रशासन ने थोड़ी बहुत ढील व्यपारी वर्ग को दी है वर्तमान में एक और जहां सप्ताह के 3 दिन यानी कि सोमवार बुधवार और शुक्रवार को आधार शिविर कटड़ा में सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।

पर दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दवाई की दुकान के साथ ही ढाबा आदि कटड़ा में रोजाना खुले रहेंगे ताकि श्रद्धालुओं को खाने पीने को लेकर किसी भी तरह की परेशानी ना हो। एक ओर जहां कोरोना महामारी को लेकर भवन मार्ग पर स्थापित स्थानीय अधिकांश दुकानें फिलहाल बंद पड़ी हुई हैं परंतु दूसरे ओर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के भोजनालय के साथ ही जलपान केंद्र आदि पूरी तरह से खुले हुए हैं। इसके साथ ही वैष्णो देवी भवन पर बाजार भी निरंतर खुला हुआ है ताकि श्रद्धालुओं को खाने पीने को लेकर कोई परेशानी ना हो।

वर्ष के पहले 5 महीनों में कुल 1689698 श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। जारी वर्ष के प्रथम यानी कि जनवरी माह में कुल 408061 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी तो वहीं फरवरी माह में 389549 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे।

इसी तरह मार्च महीने में कुल 525198 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई। अप्रैल माह में कुल 321735 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे तो इसी तरह मई माह में कुल 45155 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के अलौकिक दर्शन किए। वर्तमान में 2 से ढाई हज़ार श्रद्धालु निरंतर मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीरकोविड-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया