लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में टकरावः पैंगांग झील के किनारे चीन ने बढ़ा दी थी सैनिकों और तोपखानों की संख्या, अलर्ट पर भारतीय सेना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 8, 2021 15:49 IST

भारत-चीन में टकरावः 24 जनवरी को दोनों पक्षों में 9वें दौर की बातचीत करीब अढ़ाई महीनों के बाद तनातनी के बीच हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 8 फिंगर्स के चीनी सेना के कब्जे वाले इलाकों में पीएलए ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। करीब दो दर्जन 155 मिमी व्यास वाली पीएजेड तोपखानों को भी आगे लाया गया है।भारतीय जवानों को किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार रहने को कहा है।

जम्मूः एलएसी पर चीनी सेना द्वारा बातचीत के साथ साथ सैनिकों व सैन्य साजो सामान की तैनाती बढ़ाने की कवायद भारतीय सेना के लिए परेशानी पैदा करने लगी है।

भारतीय सेना ने इसे माना है कि पिछले महीने वार्ता के नौवें दौर को जारी रखने के साथ साथ चीन ने वादाखिलाफी करते हुए लद्दाख सीमा पर पैंगांग झील के आठों फिंगर्स के इलाकों में भारी संख्या में अतिरिक्त सैनिकों व तोपखानों की तैनाती की थी।

पिछले महीने 24 तारीख को दोनों पक्षों में 9वें दौर की बातचीत करीब अढ़ाई महीनों के बाद तनातनी के बीच हुई थी। हालांकि इस दौर में भी यथास्थिति बनाए रखने और अतिरिक्त सैनिकों व साजो सामान की तैनाती नहीं किए जाने का वादा तो हुआ पर चीनी सेना ने खुद ही मौखिक समझौतों को तोड़ दिया।

पीएलए ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया

सेनाधिकारियों के बकौल, पैगांग झील के दक्षिणी किनारों पर स्थित एक से 8 फिंगर्स के चीनी सेना के कब्जे वाले इलाकों में पीएलए ने अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। करीब दो दर्जन 155 मिमी व्यास वाली पीएजेड तोपखानों को भी आगे लाया गया है।

सेना सूत्रों का कहना था कि भारतीय सेना पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और उसने चीनी सेना की वादाखिलाफी के प्रति अपना रोष दर्ज करवाया है। साथ ही भारतीय जवानों को किसी भी दुस्साहस से निपटने को तैयार रहने को कहा है।

भारतीय सेना सप्ताह में एक बार ही ऐसा कर रही है

मिलने वाले समाचार कहते हैं कि चीनी सेना भयानक सर्दी के कारण अब प्रतिदिन अपने उन जवानों को अग्रिम मोर्चों से रोटेशन के आधार पर भी आगे पीछे कर रही है जहां तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे है। भारतीय पक्ष द्वारा भी ऐसा ही किया जा रहा है। 

दोनों सेनाओं की प्रक्रिया में अंतर बस इतना है कि पीएलए द्वारा प्रतिदिन ऐसा किया जा रहा है और भारतीय सेना सप्ताह में एक बार ही ऐसा कर रही है क्योंकि उसने अग्रिम मोर्चों पर अधिकतर सियाचिन में तैनात जवानों को ही तैनात किया है जिनके पास शून्य से 50 डिग्री नीचे के तापमान में ड्यूटी करने का अनुभव है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट