लाइव न्यूज़ :

370 हटने के एक साल पूरे होने पर श्रीनगर में 4 और 5 अगस्त को लगाया गया कर्फ्यू, धारा 144 लागू

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 3, 2020 22:40 IST

पिछले साल 2019 में पांच अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा कर उन्हें केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। आर्टिकल 370 हटाने के बाद जम्‍मू-कश्‍मीर और लद्दाख दो केंद्रशासति राज्‍य बनाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थित संगठन पांच अगस्त को श्रीनगर में 'ब्लैक डे' मनाने वाले हैं।श्रीनगर में कर्फ्यू के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है।

श्रीनगर:  जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के एक साल पूरे होने पर तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू चार और पांच अगस्त को भी जारी रहेगा। लोगों के लोगों के मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। खबर है कि प्रशासन को ये रिपोर्ट मिली थी कि कुछ अलगाववादी सगठन 370 हटाए जाने की बरसी पर प्रदर्शन कर सकते हैं और कानून-व्यवस्था खराब कर सकते हैं। चार और पांच अगस्त के कर्फ्यू का आदेश श्रीनगर के डीएम ने जारी किया है।

श्रीनगर में कर्फ्यू के दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया है। श्रीनगर के हर पुलिस थाना इलाके में एक मैजिस्‍ट्रेट को तैनात करने का भी आदेश दिया गया है। 

श्रीनगर डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उन्हें ऐसी रिपोर्ट मिली है कि कुछ अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थित संगठन पांच अगस्त को जिले में 'ब्लैक डे' मनाने वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ऐसे में पांच अगस्त को अलगाववादी संगठन हिंसक प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

श्रीनगर के जिलाधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी ने एक आदेश में कहा कि कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू होगा और चार तथा पांच अगस्त तक प्रभावी रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीनगर के पुलिस अधीक्षक ने सूचना दी है कि पुख्ता जानकारी मिली है कि अलगाववादी और पाकिस्तान प्रायोजित समूह पांच अगस्त को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने, हिंसा और प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं।

श्रीनगर के जिलाधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि कोई भी बड़ा जमावड़ा कोविड-19 उन्मूलन की दिशा में किए गए कार्यों के लिए भी घातक सिद्ध होगा। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है